Advertisement

मतगणना संबंधी सीलिंग कार्य में नियुक्त कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

मतगणना संबंधी सीलिंग कार्य में नियुक्त कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सूरजपुर// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास के निर्देशन में जिला पंचायत सूरजपुर के सभाकक्ष में मतगणना संबंधी सीलिंग कार्य में नियुक्त कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री पी.सी. सोनी प्राचार्य द्वारा मतगणना उपरान्त ईव्हीएम मशीन एवं निर्वाचन पेपर के सीलिंग के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि कन्ट्रोल यूनिट से मतों की गणना होने के उपरान्‍त कंट्रोल यूनिट का पावर पैक निकालकर कन्ट्रोल यूनिट को कैरी बॉक्स में रखकर एड्रेस टैग लगाकर सील किया जायेगा। सीलिंग हेतु आयोग से प्राप्त एड्रेस टैग का उपयोग किया जाएगा जिसमें विधानसभा क्षेत्र का क्रमांक व नाम, मतदान केन्द्र का क्रमांक व नाम, कंट्रोल यूनिट का यूनिक सरल क्रमांक, मतदान तिथि एवं मतगणना तिथि का उल्लेख रहेगा। इस एड्रेस टैग को कन्ट्रोल यूनिट के कैरी बॉक्स के दोनो छोर पर लगाकर एड्रेस टैग में रिटर्निंग ऑफिसर के हस्ताक्षर प्राप्त कर उसे आरओ के सील से सील्ड किया जाना है। एड्रेस टैग पर उसके पीछे उपस्थित अभ्यर्थी / निर्वाचन अभिकर्ता के हस्ताक्षर प्राप्त किये जायेंगे। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर ने आगे बताया कि सभी व्ही.व्ही.पैट के ड्रॉप बॉक्स से पेपर पर्चियों को निकालकर उसे पृथक-पृथक मतदान केन्द्रवार काले रंग के लिफाफे में रखकर आयोग द्वारा प्रदाय गोपनीय सील का उपयोग कर लाल रंग के चपड़ा से सील किया जायेगा। प्रत्येक काले रंग के लिफाफे पर उसके विवरण का स्लिप चस्पा किया जायेगा। यदि किसी मतदान केन्द्र में दो व्ही.व्ही.पैट का उपयोग हुआ है तो उसे पृथक-पृथक काले रंग के लिफाफे में पेपर स्लिप को रखकर सील किया जाना है। किसी विधानसभा के सभी काले रंग के सील्ड लिफाफे को मतदान केन्द्रवार जमाकर स्टील ट्रंक में रखे जायेंगे। स्टील ट्रक के दोनों तालों को आयोग के गोपनीय सील का उपयोग कर सील्ड किये जायेंगे और उस पर सामग्री का विवरण का स्लिप लगाया जायेगा। निर्वाचन पेपर के अन्तर्गत ईव्हीएम पेपर का मास्टर लिफाफा-1 को गोपनीय सील से चपडा लगाकर सील किया जायेगा। इस प्रकार सभी मतदान केंद्रों के अलग-अलग ईव्हीएम पेपर का मास्टर लिफाफा को पृथक-पृथक सील कर स्टील ट्रंक में रखे जायेंगे। स्टील ट्रंक को सील्ड कर सामग्री के विवरण का स्लीप स्टील ट्रक पर लगाया जायेगा। स्क्रूटनी दस्तावेज का मास्टर लिफाफा 2, सांविधिक दस्तावेज का मास्टर लिफाफा 3, असांविधिक दस्तावेज का मास्टर लिफाफा 4 को मतदान केन्द्रवार अलग-अलग आयोग के गोपनीय सील से सील्ड किया जायेगा। इन मास्टर लिफाफा को पृथक-पृथक स्टील ट्रंक में रखकर उसे सील्ड किया जाएगा और स्टील ट्रंक पर सामग्री के विवरण की स्लिप लगाई जायेगी। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर ने यह भी बताया कि प्रत्येक व्ही.व्ही.पैट यूनिट से बैटरी एवं पेपर रोल भी निकाला जायेगा।
इस प्रशिक्षण में मतगणना संबंधी सीलिंग कार्य में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57