Advertisement

अम्बिकापुर : विद्युत कर्मचारी संगठन जनता यूनियन ने मुख्य अभियंता से भेंट कर रखी विभिन्न मांगें…

विद्युत कर्मचारी संगठन जनता यूनियन ने मुख्य अभियंता से भेंट कर रखी विभिन्न मांगें…

प्रमुख मुद्दे..
● कर्मचारियों की पदोन्नति, ग्रेडेशन
● जर्जर पानी टँकी का जीर्णोद्धार
● कल्याण अधिकारी, जनसम्पर्क अधिकारी की पदस्थापना
● कल्याण भवन हेतु फर्नीचर
● अनुकम्पा कर्मियों का नियमितीकरण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर. छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन अंबिकापुर के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय सचिव जे के श्रीवास्तव, प्रांतीय उपाध्यक्ष जे पी पटेल एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष यतीन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में अंबिकापुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता शिरीष सेलोट से भेंट कर कर्मचारी की विभिन्न समस्याओं यथा कैशलेस चिकित्सा योजना, गांधीनगर पानी टँकी सहित सिविल संबंधी कार्य, कर्मचारियों के ग्रेडेशन, प्रमोशन, ट्रांसफर, कर्मचारियों की कमी जैसे अनेक मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता की। वार्ता में अतिरिक्त मुख्य अभियंता आवेदन कुजूर एवं सिविल संभाग के सहायक अभियंता अजय नील कुजूर भी मौजूद थे।
वार्ता के दौरान जनता यूनियन ने कैशलेस चिकित्सा में आ रही समस्याओं के निदान हेतु क्षेत्रीय स्तर पर नोडल नियुक्त करने एवं इस सम्बंध में नेटवर्क अस्पतालों को कंपनी की ओर से दिशा निर्देश जारी करने की मांग रखी जिसे स्वीकार करते हुए मुख्य अभियंता श्री सेलोट ने कहा वे शीघ्र इसके लिए उच्च प्रबंधन से मशवरा करेंगे। वार्ता के बिंदुओं पर क्रमशः चर्चा के क्रम में समय पर ग्रेडेशन तैयार करने एवं लाइन कर्मचारियों एवं कार्यालय सहायकों की पदोन्नति करने के लिए उन्होंने चुनाव आचार संहिता के बाद त्वरित पहल करने का भरोसा दिया।

गांधीनगर पानी टंकी को डिस्मेंटल कर नया निर्माण कराने की बहुप्रतीक्षित मांग पर सिविल के सहायक अभियंता ने बताया कि टँकी के रेनोवेशन का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। कल्याण भवन के शेष स्थानों पर पेवर ब्लॉक लगाने के साथ ही संगठन ने मांग रखा है कि कल्याण भवन में सभा आदि के आयोजन हेतु 10 स्टील एवं 150 फाइबर की कुर्सियां, सेंटर टेबल एवं पोडियम की व्यवस्था की जाए। मुख्य अभियंता ने सिविल संभाग को इन सभी कार्यों के लिए तत्काल प्रस्ताव एवं प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया।
जनता यूनियन द्वारा फील्ड कर्मचारियों को आगामी मानसून के पूर्व दस्ताने, रेनकोट, टॉर्च, सीढ़ी आदि सुरक्षा एवं रखरखाव सामग्री उपलब्ध कराने की मांग रखी गयी। इस कार्य के लिए माननीय मुख्य अभियंता ने श्री आवेदन कुजूर (अतिरिक्त मुख्य अभियंता) को क्षेत्रीय भंडार से जानकारी लेकर लोकल परचेज अथवा अन्य आधार पर सभी आवश्यक सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराने की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने का जिम्मा दिया।
संगठन द्वारा कंपनी में कार्यरत बाह्य स्रोत कर्मचारियों को उनके नियोक्ता ठेकेदारों द्वारा कई माह विलंब से वेतन भुगतान किया जाता है जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक समस्या होती है। इस संबंध में संगठन को ज्ञात हुआ कि सभी संभाग को अस्थाई अग्रिम प्रदान कर बाह्य स्रोत कर्मचारियों के वेतन भुगतान की व्यवस्था प्रक्रियाधीन है।

संगठन ने मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता को अवगत कराया कि अम्बिकापुर क्षेत्रान्तर्गत अनुकम्पा आधार पर नियुक्त कर्मचारी 7, 8 साल बीत जाने के बाद भी नियमित नहीं हुए हैं। ऐसे कर्मचारियों को अतिशीघ्र नियमित किया जाए। संगठन ने डेटा एंट्री ऑपरेटर्स को पुनर्पदनामित करने, स्थानांतरित कर्मचारियों को रिलीव करने, अम्बिकापुर शहर जोन 2 में अतिरिक्त कार्यालयीन स्टाफ नियुक्त करने, जोन 1 में वाश रूम एवं शेड निर्माण, जोन 3 के संचालन हेतु कर्मचारी पदस्थ करने की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द व्यवस्था करने की मांग रखी।
प्रतिनिधिमंडल ने अम्बिकापुर क्षेत्रीय कार्यालय में कल्याण अधिकारी, पब्लिसिटी ऑफिसर एवं लीगल असिस्टेंट आदि की तत्काल नियुक्ति एवं अम्बिकापुर में स्वीकृत अस्पताल में डॉक्टर एवं स्टाफ पदस्थ करने के लिए प्रबंधन से सार्थक पहल करने की मांग की, जिससे कर्मचारियों सहित अधिकारियों की रेफरल, प्रतिपूर्ति आदि से जुड़ी समस्याओं का भी निदान संभव होगा।

इस द्विपक्षीय वार्ता में क्षेत्रीय प्रबंधन की ओर से मुख्य अभियंता शिरीष सेलोट, अतिरिक्त मुख्य अभियंता आवेदन कुजूर, अधीक्षण अभियंता आर के मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन की सभी मांगों को कर्मचारी अधिकारी और कम्पनी हित के लिए उपयोगी बताया तथा यथोचित पहल कर समुचित निदान का भरोसा दिलाया। जनता यूनियन की ओर से प्रांतीय सचिव जे के श्रीवास्तव जी सहित प्रांतीय उपाध्यक्ष जे पी पटेल, सदस्य हनीफ खान, संभागीय अध्यक्ष एच एल पटेल, आर के राजपूत, आर के सिंह परिहार, आर पी सिंह, पूर्णानंद यादव, वीरेंद्र सिंह, चंद्रकांत जायसवाल, शालू बिस्वाल, अमित गिरी, अशोक सिंह एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष यतीन्द्र गुप्ता सहित अनेक सदस्य शामिल हुए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47