Advertisement

भाजपा कि जीत दिलाने में जुटी मंत्री लक्ष्मी दिन-रात कर रही मेहनत

भाजपा कि जीत दिलाने में जुटी मंत्री लक्ष्मी दिन-रात कर रही मेहनत
पूरे चुनाव झारखण्ड में कार्यकर्ताओ के साथ डेरा डाली हुई है

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़-झारखंड, दुमका – छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े इन दिनों लोकसभा चुनाव के दृष्टि से अपने कार्यकर्ताओ के साथ झारखंड दूमका मे डेरा डाली हुई हैं I
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने मंत्री को झारखंड राज्य के दुमका लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सीता सोरेन जी को विजयी बनाने की जिम्मदारी सौंपी है I

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गांव-गांव में जाकर जनता से कर रही हैं मुलाकात
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े आज जनसंपर्क में दुमका लोकसभा के ग्राम तसरिया, थाड़ी और महालीटोला पहुंचकर जनता से मिली एवं उन्हें मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजना और विकसित भारत बनाने के संकल्प से अवगत करवाया I इस दौरान ग्रामीणजनों ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जी के प्रति स्नेह दिखाते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि इस बार दुमका में कमल खिलकर रहेगा और भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सीता सोरेन भारी मतों से विजयी होंगी I मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जी की लोकप्रियता की वजह से ही केंद्रीय नेतृत्व ने इन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है I

जनसंपर्क में जनता का उत्साह भाजपा के जीत का संकेत
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जिन-जिन जगह जनसंपर्क में पहुँच रही हैं, उस जगह पर जिस प्रकार से जनता का मंत्री राजवाड़े जी के प्रति स्नेह और पुनः मोदी सरकार बनाने का उत्साह नजर आ रहा है, इसे देखकर दुमका लोकसभा से भाजपा की प्रचंड मतों से जीत का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है I

आज शिकारीपारा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की विशाल जनसभा दुमका लोकसभा में भाजपा की जीत को और भी पक्का कर दिया है I इस जनसभा में भाजपा नेताओं के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जी भी शामिल रही I यहाँ सभी ने एक साथ मिलकर अबकी बार 400 पार के मोदी जी के संकल्प पूर्ण करके फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया I

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57