Advertisement

ई वे बिल के संबंध मे ट्रांसपोर्टर्स की बैठक

ई वे बिल के संबंध मे ट्रांसपोर्टर्स की बैठक

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51

दिनांक 31 मई 2024 को राज्य कर अपर आयुक्त द्वारा सिविल लाइंस स्थित महात्मा गांधी सभागार मे रायपुर के ट्रांसपोर्टर्स की बैठक लेकर उन्हे ई वे बिल के प्रावधानों की जानकारी दी गई । इस बैठक मे रायपुर के प्रमुख गुड्स ट्रांसपोर्टर्स सूप्रीम ट्रांसपोर्ट , दिल्ली छत्तीसगढ़ ट्रांसपोर्ट ,जैन ट्रांसपोर्ट , माँ भवानी ट्रांसपोर्ट , अशोका ट्रांसपोर्ट , इनलैंड गुड्स ट्रांसपोर्ट, पंकज लोजीस्टिक्स ,पाल गुड्स और राहुल ट्रांसपोर्ट इत्यादि के संचालक उपस्थित रहे। बैठक मे अपर आयुक्त श्री टी आर धुर्वे और संयुक्त आयुक्त श्री नरेंद्र वर्मा द्वारा राज्य मे जिले के भीतर ई वे बिल जारी करने से दी गई छूट समाप्त होने के बाद ट्रांसपोर्टर्स की भूमिका के बारे मे उन्हे जानकारी दी गई । ई वे बिल के प्रावधानों और राज्य के राजस्व संग्रहण मे इसके महत्व के संदर्भ मे एक पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से उन्हे अवगत कराया गया । ट्रांसपोर्टर्स द्वारा राज्य के भीतर ई वे बिल जारी किए जाने से दी गई छूट को समाप्त किए जाने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया गया और बताया गया कि वे इसके क्रियान्वयन मे पूर्ण सहयोग करेंगे । ट्रांसपोर्टर्स द्वारा पूछे गए ई वे बिल से संबन्धित प्रश्नो के उत्तर भी अधिकारियों द्वारा दिये गए और उनसे सुझाव भी लिए गए ।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM