Advertisement

संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को भी हंगामा जारी रहा

संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को भी हंगामा जारी रहा। विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई लेकिन कुछ मिनट बाद ही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि विपक्ष का आचरण सही नहीं है। देश सरकार का जवाब सुनना चाहता है। विपक्ष सदन चलने नहीं दे रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राज्यसभा में हंगामे के बीच करीब आधे घंटे कार्यवाही चली। दोपहर 12 बजे से दोबारा कार्यवाही होगी। आज लोकसभा में फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन (रेगुलेशन) संशोधन बिल (FCRA Amendment Bill) पर चर्चा हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इस बिल पर बहस के दौरान गृह मंत्री अमित शाह जवाब दे सकते हैं। विपक्ष लगातार सदन में उनकी गैरमौजूदगी का मुद्दा उठा रहा है।

FCRA कानून तय करता है कि भारत के कौन-से NGO, ट्रस्ट और सामाजिक या धार्मिक संगठन विदेश से फंड ले सकते हैं और उसका इस्तेमाल कैसे करेंगे। इसका मकसद विदेशी फंड के गलत इस्तेमाल को रोकना और राष्ट्रीय सुरक्षा व सार्वजनिक हित की रक्षा करना है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47