Advertisement

राष्ट्रीय स्तर कि प्रतियोगिता का आयोजन

राष्ट्रीय स्तर कि प्रतियोगिता का आयोजन

सरगुजा संभाग में शासकीय महाविद्यालय बिश्रामपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//विश्रामपुर-राष्ट्रीय पुनर्वास परीक्षा बोर्ड नई दिल्ली के द्वारा शासकीय महाविद्यालय बिश्रामपुर को पूरे संभाग में अकेला परीक्षा केंद्र बनाया गया है। विगत दिनों में शासकीय महाविद्यालय विश्रामपुर का राष्ट्रीय मूल्यांकन प्रत्यायन बोर्ड के द्वारा बी प्लस ग्रेड प्राप्त हुआ है। महाविद्यालय के अधोसंरचना के साथ साथ शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हुआ है ।जिला प्रशासन के द्वारा महाविद्यालय को दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाने का अनुसंसित किया गया था। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डी पी कोरी ने बताया की राष्ट्रीय पुनर्वास परीक्षा बोर्ड नई दिल्ली के द्वारा डी एड प्रथम द्वितीय तृतीय वर्ष के डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट परीक्षा आयोजित की जाती है इस परीक्षा में देश भर के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रहती है। 6 जून को महाविद्यालय में दो पालियों में परीक्षा संचालित थी प्रथम पाली में 70 छात्र छात्राओं ने उपस्थिति देकर परीक्षा दिया एवं 16 छात्र छात्राएं अनुपस्थित थे। द्वितीय पाली में 9 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे तथा साथ छात्र-छात्राएं अनुपस्थित थे प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 से साय 5 बजे तक परीक्षा हो रही है। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं कर्मचारियों के सहयोग से परीक्षा शांति पूर्ण संचालित हो रही है।
सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री पूजा कर अपने अपने पत्तियों की लंबी उम्र की कामना की

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57