Advertisement

कलेक्टर ने धान उठाव तथा खाद एवं बीज भंडारण की प्रगति की समीक्षा की

कलेक्टर ने धान उठाव तथा खाद एवं बीज भंडारण की प्रगति की समीक्षा की

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उत्तर बस्तर कांकेर//कलेक्टर नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज जिला कार्यालय में खाद्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर धान उठाव तथा खाद एवं बीज भंडारण की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि जिले में जिन समितियों के पास अधिक मात्रा में धान का उठाव शेष है, वहां समिति और मिलर्स से समन्वय कर शीघ्र उठाव करें। साथ ही उन्होंने जिले में मांग अनुसार खाद-बीज भंडारण एवं वितरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर क्षीरसागर ने खाद एवं बीज भंडारण कार्य की समीक्षा करते हुए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक और जिला विपणन अधिकारी से समितियों की मांग अनुसार खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 60 प्रतिशत खाद का भंडारण हो चुका है। कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी से जिले के सभी उचित मूल्य दुकानों में समय में खाद्यान्न की आपूर्ति पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिसमें पहुंचविहीन क्षेत्रों के 34 उचित मूल्य दुकानों में बरसात के पूर्व भंडारण सुनिश्चित करने करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने बैठक में आगामी खरीफ वर्ष के लिए पीडीएस बारदाना एकत्रीकरण की प्रगति की भी जानकारी ली और कार्य में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर उपायुक्त उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं, खाद्य अधिकारी, जिला प्रबंधक नॉन, जिला विपणन अधिकारी एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57