Advertisement

कलेक्टर आकाश छिकारा ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

कलेक्टर आकाश छिकारा ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

कलेक्टर ने सभी एसडीएम को आगंनबाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूलों का निरीक्षण करने के दिए निर्देश

अवैध प्लाटिंग एवं अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करने के दिए निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जांजगीर-चांपा // कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने समय सीमा के प्रकरण, कलेक्टर जनदर्शन और जन शिकायत के प्रकरणों पर चर्चा कर संबंधित विभागों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनदर्शन, जनशिकायत में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर कहा कि जिले में क्लस्टर लेवल पर स्कूल एवं स्वास्थ्य केंद्रों में शिक्षक और डॉक्टर की उपस्थिति को जांचने के लिये तहसीलदार, नायब तहसीलदार को नोडल बनाया गया है और सभी नोडल स्कूल स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर अनुपस्थित शिक्षक डॉक्टर पर आवश्यक कार्यवाही करेंगे। उन्होंने सभी एसडीएम को प्रत्येक सप्ताह दो-दो आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल, आंगनबाड़ी का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने संबंधित विभागों को डिस्ट्रिक्ट प्लांटेशन प्लान के तहत स्कूल, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन में पौधरोपण हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी जनपद सीईओ से जनपद स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर, टूरिज़म हेतु प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में खाद व बीज भंडारण एवं वितरण की समीक्षा कर पर्याप्त खाद-बीज भंडारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद-बीज प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने चाहिए। कलेक्टर ने खाद-बीज की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए सभी सोसायटी में शत प्रतिशत खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने बैठक में शाला प्रवेशोत्सव के तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रारंभ होने से पहले स्कूलों में आवश्यक मरम्मत, साफ़-सफ़ाई, पेयजल, शौचालय जैसी मूलभूत समस्याओं का निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्कूलों में शाला प्रवेशोत्सव के दिन गणवेश व पाठ्यपुस्तक का भी वितरण करने कहा। उन्होंने अवैध प्लाटिंग अब तक हुई कार्यवाही की जानकारी लेकर अवैध प्लाटिंग एवं अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर छिकारा ने स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग को दिव्यांग बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं आवश्यकता अनुसार आवश्यक उपकरण प्रदान करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने शिक्षा विभाग, खाद्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पंचायत, सिंचाई, कृषि, लोक निर्माण विभाग, राजस्व, सहकारिता सहित अन्य सभी विभागों के कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा की। बैठक में उन्होंने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में वनमंडलाधिकारी श्रीमती प्रियंका पांडेय, जिला पंचायत सीईओ गोकुल कुमार रावटे सहित जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57