Advertisement

जिले के सभी 2085 शासकीय स्कूलों में चलाया गया ’’शाला स्वच्छता अभियान’’

जिले के सभी 2085 शासकीय स्कूलों में चलाया गया ’’शाला स्वच्छता अभियान’’

-जनप्रतिनिधि, स्कूली शिक्षक, विद्यार्थियों के पालक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्व. सहायता समूह की दीदियों व ग्राम वासियों ने श्रमदान में दिया अपना सहयोग

-शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रूनियाडीह में ’’शाला स्वच्छता अभियान’’ का हिस्सा बनें कलेक्टर किया श्रमदान

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सूरजपुर//शाला प्रवेश उत्सव के पूर्व जिला प्रशासन की अभिनव पहल पर आज जिले के सभी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों में शाला स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। जिले के सभी 2085 स्कूलों में श्रमदान के माध्यम से इस कार्यक्रम का संपादन किया गया। शाला स्वच्छता अभियान में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, स्कूली शिक्षक, विद्यार्थियों के पालक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्व सहायता समूह की दीदियों, ग्रामवासी व अन्य के द्वारा स्वप्रेरणा से श्रमदान का कार्य किया गया।
इसी के तहत आज शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में कलेक्टर रोहित व्यास व अन्य ने श्रमदान कर शाला को स्वच्छ बनाने का कार्य किया। विद्यालय परिसर के अंदर कचरों का पृथक्करण किया गया, जिसमें पेड़ एवं पौधों से गिरे सूखे पत्तों को अलग से एकत्र कर उसे नापेड मे डाला गया ताकि उससे निर्मित खाद का उपयोग परिसर के पौधों में खाद के रूप मे किया जा सके। विद्यालय के छत की सफाई भी कि गई ताकि बरसाती पानी का ठहराव छत में ना हो।इसके साथ ही सभी के सहयोग से स्कूल के प्रत्येक कक्ष की सफ़ाई की गई। इस दौरान कलेक्टर एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्कूल परिसर में पौधारोपण किया गया व उपस्थित जनों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर यहां श्रीमती गीता जयसवाल (जिला पंचायत सदस्य), सत्यनारायण जायसवाल, सीमांचल त्रिपाठी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
जिला पंचायत सीईओ कमलेश नंदिनी साहू द्वारा बतरा के शासकीय विद्यालय में शाला स्वच्छता अभियान में श्रमदान के माध्यम से योगदान दिया गया, वहीं सभी शिक्षकों, अधिकारी एवं कर्मचारियों की संकुलवार ड्यूटी लगाई गई थी जहां उन्होंने श्रमदान के माध्यम से स्कूलों को स्वच्छ बनाने हेतु अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57