Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सूरजपुर पुलिस के अधिकारी व जवानों ने साथ साथ किया योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सूरजपुर पुलिस के अधिकारी व जवानों ने साथ साथ किया योगाभ्यास

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//सूरजपुर -पुलिस विभाग हमेशा समाज की सेवा के लिए हर स्थिति परिस्थितियों में तत्परता के साथ अपना सारा समय देता है। इसलिए पुलिस जवानों का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है, योग से संयम और धैर्य बढ़ता है। उप पुलिस महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को पुलिस लाइन सहित जिले के सभी थाना-चौकी में पुलिस अधिकारी और जवानों ने बड़े उत्साह और समर्पण के साथ भाग लिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के मार्गदर्शन में पुलिस लाईन में आयोजित योग कार्यक्रम में योग शिक्षक संजय गिरी व महिला प्रधान आरक्षक संतोषी गिरी के द्वारा पुलिस अधिकारियों व जवानों को योगाभ्यास कराया और मंत्रोच्चारण शुरू कर शिथिलीकरण के अभ्यास, खड़े होकर किए जाने वाले 5 आसन, बैठकर किए जाने वाले 7 आसन सहित कपालभाती, अनुलोम, विलोम, प्राणायाम, शीतली, भ्रामणी प्राणायाम व ध्यान के अभ्यास कराए साथ ही योग हमारे जीवन में क्या महत्व रखती है उसके बारे में विस्तार से बताया। योग दिवस के अवसर पर जिलेभर के थाना-चौकी में अधिकारी व जवानों ने योगाभ्यास किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

योग को बढ़ावा देने एएसपी ने दिलाया शपथ।
जिले के एएसपी संतोष महतो ने पुलिस अधिकारी व जवानों को योग कर निरोग रहने का संकल्प दिलाया और योगाभ्यास, अनुलोम विलोम कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया और बताया कि योग भारतीय परंपरा का एक अनमोल उपहार है। ये मस्तिष्क और शरीर का समन्वय बनाता है, योग ऐसी क्रिया है, जिसे सुबह और शाम को कभी भी आधा घंटे का समय निकालकर किया जा सकता है। योग करने से शरीर तो फिट रहेगा ही मन भी स्वस्थ होगा। इससे अपनी ड्यूटी को अच्छे से मन लगाकर कर सकेंगे। इस दौरान सीएसपी एस.एस.पैंकरा, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, पुलिस लाईन के अधिकारी व जवान, जवानों के परिजन व बच्चे मौजूद रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47