छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसूरजपुर

नवीन कानूनों के बारे में सूरजपुर पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों को ऑनलाईन माध्यम से किया गया प्रशिक्षित।

नवीन कानूनों के बारे में सूरजपुर पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों को ऑनलाईन माध्यम से किया गया प्रशिक्षित।

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e
mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर – आगामी 1 जुलाई से 3 नवीन कानून लागू होंगे जिसके प्रभावी क्रियान्वयन, जिले में वृहद रूप से प्रचार-प्रसार करने और पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को कानूनों के बारे में प्रशिक्षण देने के निर्देश उप पुलिस महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने दिए है जिसके परिपालन में बुधवार, 26 जून 2024 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो ने वर्चुअल माध्यम से नवीन कानूनों का ऑनलाईन जिला स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया जिसमें 165 पुलिस अधिकारी व विवेचकगणों ने प्रशिक्षण हासिल किया।
इस दौरान एएसपी संतोष महतो ने नवीन आपराधिक कानूनों के प्रत्येक पहलुओं, विवेचना की बारीकियों एवं नए धाराओं के बारे में विस्तार से बताया। विवेचना के दौरान तकनीक के माध्यम से साक्ष्य संकलन, फोटोग्राफी व विडियोग्राफी के महत्व और अनिवार्यतया तथा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के बारे में विस्तार से चर्चा कर कानूनी पहलु से अवगत कराया। इस प्रशिक्षण में जिले के पुलिस अधिकारियों ने नए कानूनों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा कर उसका हल जाना।

Ashish Sinha

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!