Advertisement

नशीली कफ सिरप के साथ 1 आरोपी को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

नशीली कफ सिरप के साथ 1 आरोपी को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़/सूरजपुर-डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने अवैध कार्यो में लिप्त लोगों के विरूद्ध सख्ती से निपटने और कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 28.06.2024 को थाना प्रतापपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति नशीली सिरप लेकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश में ग्राम चमनपुर की ओर से पैदल शिवपुर होते हुए प्रतापपुर की ओर आ रहा है।
सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम खजुरी-शिवपुर तिराहा के पास घेराबंदी कर उस व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने अपना नाम योगेन्द्र गुप्ता पिता कन्हाई साव उम्र 45 वर्ष ग्राम करी चलगली, चौकी रनहत, जिला बलरामपुर का होना बताया जिसके कब्जे से 10 नग ओनरेक्स कफ सिरप जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 35 सौ रूपये है। मामले में धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रतापपुर लक्ष्मण सिंह धुर्वे, एएसआई हीरालाल साहू, प्रधान आरक्षक रजनीश त्रिपाठी, मनोज केरकेट्टा, राहुल गुप्ता, आरक्षक अवधेश कुशवाहा, इन्द्रजीत सिंह, राजेश तिवारी, हरिचंद दास, विरेन्द्र कुजूर, भीमेश आर्मो व राजू एक्का सक्रिय रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47