Advertisement

भगवान धन्वंतरि एवं छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आयुष मेला का आयोजन

भगवान धन्वंतरि एवं छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आयुष मेला का आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर -आयुष मेला का आयोजन संचालक आयुष एवं कलेक्टर सूरजपुर एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी अंबिकापुर के निर्देशानुसार जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया।
उक्त आयोजन में सर्वप्रथम भगवान धनवंतरी एवं छत्तीसगढ़ महतारी को दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष के के अग्रवाल ने किया एवं मुख्य अतिथि के रूप में अजय अग्रवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ ही अनिल गोयल वरिष्ठ नागरिक संघ अध्यक्ष, भूतपूर्व अध्यक्ष लाल चंद्र अग्रवाल, सचिव मोतीलाल गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार प्रवेश गोयल ,सुनील अग्रवाल , अमृतलाल अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल समाज, थलेश्वर साहू भूतपूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, रवि शंकर मिश्रा वरिष्ठ नागरिक सदस्य, विष्णु अग्रवाल सदस्य वरिष्ठ नागरिक संघ मुख्य रूप से उपस्थित थे । आयुर्वेद अधिकारी अंबिकापुर डॉक्टर श्रीमती सती बाला जयसवाल ने विभाग के संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से अपनी बात रखी एवं उपस्थित लोगों से आयुष विभाग के संचालित योजनाओं के लाभ लेने के बारे में अपील की। श्री अजय अग्रवाल ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं होता है एवं के के अग्रवाल ने कहा कि आयुर्वेद एक पुरातन चिकित्सा है जो सबको अपनानी चाहिए। अंबिकापुर से आए हुए आयुर्वेद एवं होम्योपैथी विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा निशुल्क उपचार एवं औषधि वितरण किया गया ।इस अवसर पर मुख्य रूप से वात रोग, अर्थ रोग ,स्त्री रोग एवं मौसमी बीमारियों का उपचार किया गया साथ ही 241 मरीजों का रक्त परीक्षण कर शुगर की जांच की गई । 13 लोगों का लहान स्त्रोत किया गया , इम्यूनिटी बूस्टर का दवा का वितरण किया गया। उक्त शिविर में 275 होम्योपैथी एवं 423 आयुर्वेद के मरीजों का उपचार किया गया । संचालन डॉक्टर कृष्ण त्रिपाठी एवं आभार प्रदर्शन डॉक्टर रजनीश जैसवाल जिला नोडल आयुष के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर कुलदीप द्विवेदी, डॉक्टर सपना जयसवाल, डॉक्टर दिवाकर सिंह, डॉक्टर आशुतोष , डॉक्टर अंबिका पटेल, डॉक्टर आरसी शुक्ला ,डॉक्टर मुकेश गुप्ता सहित भूषण निषाद , सुनील सिंह , प्रेम , शिव प्रसाद ध्रुवे , गौरी शंकर नेम ,श्रीमती अविनाश ,सी बरला , शीतल यादव , रीना लकड़ा , धनशाय , राम राजवाडे ,श्रीमती शांति कुजूर, श्री सैकी एवं संस्था के मितानिन एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।शिविर प्रभारी डॉक्टर उमेश कुमार बलानी ने सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47