Advertisement

जिले के 8362 निर्माण श्रमिकों को किया गया विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित

जिले के 8362 निर्माण श्रमिकों को किया गया विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

धमतरी// कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत जिले के 8 हजार 362 हितग्राहियों को कुल 2 करोड़ 77 लाख 25 हजार रूपये से लाभान्वित किया गया। यह राशि हितग्राही के बैंक खातों में सीधे आरटीजीएस/एनईएफटी किया गया है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 355 हितग्राहियों को 71 लाख रूपये, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजनान्तर्गत 7594 हितग्राहियों को एक करोड़ 41 लाख 3 हजार 500 रूपये तथा मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत 119 हितग्राहियों को 6 लाख 41 हजार 500 रूपये और मुख्यमंत्री सियान सहायता योजनान्तर्गत 5 हितग्राहियों को एक लाख रूपये एवं मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 289 हितग्राहियों को 57 लाख 80 हजार रूपये से लाभान्वित किया गया।
गौरतलब है कि श्रम विभाग के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा 60 तरह के प्रवर्गों -रेजा कुली, राजमिस्त्री, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, पेंटर, टाईल्स मजदूर, सड़क निर्माण में लगे मजदूर आदि का पंजीयन किया जाता है, जिसमें प्रमुख रूप से दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना, नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, नोनी बाबू शिक्षा प्रोत्साहन योजना, विशेष शिक्षा सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना, निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री सियान सहायता योजना संचालित है।
श्रम पदाधिकारी ने कहा कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए नजदीकी च्वाईस सेंटर में जाकर योजना के लिए ऑनलाईन आवेदन कराएं एवं च्वाईस सेंटर में निर्धारित शुल्क के अलावा अवैधानिक राशि या विभाग का नाम लेकर अवैध राशि की मांग की जाती है, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाने अथवा तहसीलदार कार्यालय या अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय तथा कलेक्टोरेट स्थित श्रम पदाधिकारी कार्यालय में शिकायत किया जा सकता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47