Advertisement

उद्यानिकी फसलों के बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

उद्यानिकी फसलों के बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

उत्तर बस्तर कांकेर/ प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से उद्यानिकी फसलों के किसानों को राहत दिलाने के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष-2024 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। इस योजनान्तर्गत किसान टमाटर, बैंगन, मिर्च, अदरक, केला, पपीता एवं अमरूद फसलों के लिए बीमा करवा सकते हैं।
सहायक संचालक उद्यान ने बताया कि अऋणी किसान इस योजना के तहत् निकटतम बैंक शाखा, समिति, सीएससी, डाकघर और राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल के माध्यम से अपना नामांकन करा सकते हैं। साथ ही किसान को प्रस्ताव पत्र के साथ आधार कार्ड, नवीनतम भूमि प्रमाण पत्र की कॉपी, बैंक पासबुक की छायाप्रति, फसल बुआई प्रमाण पत्र अथवा प्रस्तावित फसल बोने के आशय का स्वघोषणा पत्र, मोबाइल नंबर, किसानों के लिए फसल साझा एवं कास्तकार का घोषणा पत्र इत्यादि दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक संचालक उद्यान, जिला पंचायत परिसर, संबंधित क्षेत्र के राजस्व अधिकारी तथा तहसील कार्यालयों में संपर्क कर सकते हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05