Advertisement

यात्री किराया बढ़ाने, किराया वृद्धि के लिए स्थायी नीति बनाने और परमिट के निष्प्रयोग की दो माह की समय सीमा खत्म करने की मांग को लेकर आज सरगुजा संभाग बस मालिको ने छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के बैनर तले स्थानीय बस स्टैंड में धरना दिया

प्रभा सिंह यादव /ब्यूरो चीफ/सरगुजा// यात्री किराया बढ़ाने, किराया वृद्धि के लिए स्थायी नीति बनाने और परमिट के निष्प्रयोग की दो माह की समय सीमा खत्म करने की मांग को लेकर आज सरगुजा संभाग बस मालिको ने छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के बैनर तले स्थानीय बस स्टैंड में धरना दिया। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल सिंह एवं सरगुजा संभाग के अध्यक्ष मो.शहाबुद्दीन ने बताया की जब प्रदेश में डीजल की कीमत 60 रुपये लीटर थी तब किराया निर्धारित किया था,आज डीजल 96 रुपये को पार कर गया है।कोविड के चलते पहले ही बसें खड़ी है जो बसें चल भी रही है वे भी क्षमता से कम सवारियों के साथ चल रही है।ऐसे में बस मालिक लागत तक नहीं निकाल पा रहे हैं।बसों के निष्प्रयोग की सीमा 2 माह ही निर्धारित है।इसके बाद बस मालिको को गाड़ी खड़ी कर के शासन को टैक्स पटाना पड़ रहा है।उन्होंने बताया प्रदेश में नौ हजार बस मालिको की 12 हजार से अधिक बसें है।जिनमे से ढाई हजार बसों को किश्त न पटाये जाने के चलते फाइनेंसर द्वारा जप्त कर लिया गया है।करीब एक हजार बसें कोरोना के चलते समय पर के फार्म/एम फार्म नहीं हो पाई और उनपर टैक्स का बोझ बढ़ गया।ये बसें खड़े खड़े कंडम हो गयी। प्रदेश भर में लगभग तीन सौ छोटे बस आपरेटर अपने परिवार के भरण पोषण के लिए बस व्यवसाय त्याग ढाबा, ठेला चलाने, सब्जी और दूध बेचने पर मजबूर हो गए हैं।उन्होंने बस संचालको की परेशानी बताते हुए कहा कि डीजल की लागत 50% बढ़ गयी है।टायर,पार्ट्स,चेचिस ,बॉडी आदि में जीएसटी 18 से बढ़कर 28%हो गया है।बीमा की कीमत दो गुनी हुई है। 3 रुपए प्रति किलोमीटर टोल टैक्स का बोझ बढ़ा जबकि यात्री किराया कई सालों से नहीं बढ़ है।इस विसंगति से बस संचालन से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े दो लाख से अधिक लोग के सामने रोजी रोटी का संकट आन पड़ा है। संभागीय अध्यक्ष मो शहाबुद्दीन ने बताया की यदि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो तो संग चरणबद्ध आन्दोलन करेगी जो इस प्रकार से होगी –  02 जुलाई 2021 को सभी जिला मुख्यालय के जिलाधीशों/कलेक्टर को ज्ञापन सौपा जावेगा, 08जुलाई 2021 को पुरे प्रदेश के जिला मुख्यालय में सभी बस संचालक अपने परिवार ,चालक,परिचालक ,हेल्पर,क्लीनर ,के बसों की बारात निकाल कर सभी जिलाधीशो/कलेक्टर को सौपा जाएगाा, 12 जुलाई2021 को को नया बस स्टैंड में 1 दिवसीय धरना दिया जायेगा, 13 जुलाई 2021 से पुरे प्रदेश में अनिश्चितकाल बंद कर दिया जाएँगे। आज धरना प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल सिंह संभागीय अध्यक्ष मो शहाबुद्दीन, नूरे हक, महेंद्र सिंह छाबड़ा, प्रदीप अग्रवाल, मिलेंद्र सिंह बाबरा, त्रिलोचन सिंह बाबरा, मो अख्तर (चम्मा), मिथलेश तिवारी ,मो फ़िरोज़ आलम,दिनेश अग्रवाल,राधे कृष गुप्ता,मो जावेद आलम,मो जाहिद,राकेश कुमार गुप्ता ,अब्दुल हाकिम ,लखपति सिंह ,गुरभेज सिंह छाबड़ा,फज़ल हक़ ,दिनेश गुप्ता,शिव नारायण गुप्ता ,रविन्द्र सिंह बेदी ,विवेक गुप्ता ,संजीव त्रिपाठी ,वसिउर रहमान ,प्रमोद गुप्ता ,जीतेन्द्र सिंह ,जुनेद फिरदौसी , अबू मोहम्मद उपस्थित थेे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57