महिलाओं के लिए निराशाजनक बजट

महिलाओं के लिए निराशाजनक बजट

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

रायपुर/प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि बजट से महिलाओं को हर बार की तरह इस बार भी बजट में निराशा हाथ लगी। महिलाओं को बजट से बहुत ही उम्मीद थी कि एक महिला वित्त मंत्री है जो महिलाओं की परेशानी को समझ कर बजट पेश करेगी लेकिन यह अनुमान हर बार की तरह इस बार भी गलत निकला। इस बजट में महंगाई से कोई राहत नहीं। महिलाओं को लग रहा था कि खाने-पीने की वस्तुओं में पहली बार यदि कोई सरकार जीएसटी लगाया था तो वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी जो खाद्य पदार्थ पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाए थे जिसके कारण खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। महिलाओं के रसोई में संकट छाया हुआ है। आज गरीब के थाली से दाल गायब हो रही है। सब्जी गायब हो रहा है। आज भरपेट भोजन देने के लिए अपने परिवार के पालन पोषण के लिए महिलाओं की माथे पर चिंता की लकीरें छाई हुई है लेकिन इस बजट में महंगाई से राहत देने के लिए कोई भी आवश्यक कदम नहीं उठाए गए हैं। यह बजट सिर्फ दिखावे की बजट है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि इस बजट में महिलाओं की सुरक्षा को नजरअंदाज किया गया है। दूरदराज में नौकरीपेशा महिलाओं के लिए कोई बजट नहीं। शिक्षा के लिए कुछ खास इस बजट में नहीं। यह बजट काफी निराशाजनक बजट है।