Advertisement

जिला सत्र न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी ने किया भूमि निरीक्षण। अधिवक्ता संघ के सदस्यों को किया संबोधित। हर काम है आसान काम करने का जज्बा होना चाहिए।

जिला सत्र न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी ने किया भूमि निरीक्षण।
अधिवक्ता संघ के सदस्यों को किया संबोधित।
हर काम है आसान काम करने का जज्बा होना चाहिए।


राजपुर/28/06/21 जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सेराजुद्दीन कुरैशी ने आज दोपहर राजपुर पहुंचकर न्यायाधीश आवास एवं न्यायालय भवन निर्माण हेतु भूमि का निरीक्षण किया, वर्तमान व्यवहार न्यायाधीश आवास परिसर में स्थित उपरोक्त निर्माण को लेकर न्यायाधीश महोदय ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए लंबित कार्य को अति शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। भूमि आवंटन के संबंध में भी चयनित भूमि को लेकर उपस्थित अनुभाग अधिकारी को अति शीघ्र आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए स्थानीय निधि से किए जा रहे अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के आवास के निरीक्षण पश्चात न्यायालय भवन के निर्माण हेतु वर्तमान मंडी प्रांगण के अतिरिक्त स्थानीय कालेज परिसर के पास चयनित भूमि का भी निरीक्षण करते हुए न्यायाधीश महोदय ने कहा कि इस संबंध में आवंटन की प्रक्रिया अति शीघ्र पूर्ण होने पर न्यायालय भवन का भी निर्माण किया जावेगा उच्च न्यायालय इस संबंध में न्यायालय भवन के निर्माण हेतु आवंटित भूमि के दस्तावेज पूर्व में भी कई बार मांग चुकी है परंतु प्रक्रिया अपूर्ण होने के कारण यथाशीघ्र आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण हो इसलिए आवश्यक कार्यवाही अति शीघ्र हो यह जरूरी है।

आवास एवं न्यायालय हेतु भूमि निरीक्षण पश्चात जिला न्यायाधीश सेैराजुद्दीन कुरेैशी ने अधिवक्ता संघ के निवेदन पर अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहां की अधिवक्ता समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं आजादी की लड़ाई में अधिवक्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है उस दौरान भी पैसे की बहुत किल्लत थी अधिवक्ताओं के साथ कई समस्याएं हैं परंतु वकालत का पेशा नोबल पैसा है उस जमाने से लेकर आज तक इस पेशे को नोबेल पेशा माना जाता है पेशे की इज्जत बनाना हमारे हाथ में है और इसके लिए सतत अध्ययन और एड्रेस करने की क्षमता अधिवक्ता के अंदर हो यह काफी जरूरी है‌। उन्होंने आगे कहा कि व्हाट्सएप का उपयोग फेक न्यूज़ गलत सूचनाओं के लिए हो रहा है हमारे पास सूचना है तो बहुत मिल रही हैं पर उनसे हमारा ज्ञान नहीं बढ़ रहा है।
उन्होंने संबोधित करते हुए यह भी कहा कि हम आम गरीबों, दलितों,दबे- कुचले लोगों की आवाज उठा सकते हैं और उसके लिए हमें अपना जमीर जागृत होना चाहिए काम सभी आसान हैं ऐसा नहीं है कि उसे कोई बड़े पोस्ट पर बैठने वाला व्यक्ति ही कर सकता है बस उसके लिए आगे आने का जज्बा होना चाहिए आपके पास कलम है और अगर आप चाहे तो आप कुछ भी कर सकते हैं आप प्याज रोटी खाए लेकिन अगर आपके पास करने का संकल्प है आप करना चाहते हैं तो आप बड़े-बड़े काम कर सकते हैं आपके पास बहुत बड़ी ताकत है और आपके लिखने का असर होता है।
इस अवसर पर व्यवहार न्यायाधीश श्री जी आर यादव, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जय गोपाल अग्रवाल,सचिव सुनील सिंह,सुदामा यादव शिवानंद दुबे,उमेश झा जितेंद्र गुप्ता,अशोक बेक,सुनील चौबे लालमोहन,विपिन जायसवाल,जन्मेजय पांडेय,संजय पांडेय, शंकर अग्रवाल, रामनारायण जयसवाल, वीरेन्द्र जयसवाल, अजीत तिग्गा, टी.आर.पैकरा,विकास तिवारी,अनुभाग अधिकारी बालेश्वर राम, अनुभाग अधिकारी वन बृजभूषण केरकेट्टा, तहसीलदार सुरेश राय, एवं थाना प्रभारी अखिलेश सिंह के अलावा न्यायालयीन अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद थे। इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष जय गोपाल अग्रवाल कार्यक्रम संचालन व आभार प्रदर्शन अधिवक्ता संघ के सचिव सुनील सिंह ने किया।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57