Advertisement

जगदाम्नी ऋषि के तपोभूमि देवगढ़ स्थित अर्धनारीश्वर भोले नाथ पर हुआ जलाभिषेक

जगदाम्नी ऋषि के तपोभूमि देवगढ़ स्थित अर्धनारीश्वर भोले नाथ पर हुआ जलाभिषेक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//विश्रामपुर- सूरजपुर- दैनिक -सरगुजा ज़िले में स्तिथ जमदगीनी ऋषि की तपोभूमि देवगढ़ में अर्धनारेश्वर शिवलिंग में राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य श्री सुभाष गोयल ने विगत श्रावण माह के दूसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ वासियो की ख़ुशहाली के लिए दूध व गंगा जल से रुद्रा-अभिषेक किया साथ ही तिल, जाऊ, मूँग, अक्षत, बेलपत्र, समीपत्ता व पुष्प से सहस्त्राचन भी किया साथ ही श्री गोयल ने देवगढ़ धाम में भंडारे का आयोजन भी किया, जिसमे हज़ारो की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही श्री गोयल ने बताया कि श्रावण माह के प्रत्येक सोमवार को भंडारे का आयोजन किया जायेगा और श्री गोयल ने बताया कि शिवरात्रि के दिन कवड़िया सेवा को बढ़ाने के लिए सुबह का चाय व नास्ते का भी आयोजन किया जायेगा ताकि शिवरात्रि के एक दिन पूर्व आये शिव भक्तों को शिवरात्रि के दिन भी भगवान को जलर्पन के पश्चात भी भगवान का भोग प्राप्त हो सके। उक्त आयोजन में मुख्य रूप से पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल लखनपुर, विजय गोयल, सुनील अग्रवाल लखनपुर, रमेंद्र सिंह, मौनी बाबा, श्रीराम पांडेय, नीरज, धीरज पांडेय, गौरव गोयल, विवेक गोयल, अतुल मित्तल, सुरेश पांडेय, संजय सिंह व अन्य भक्त शामिल थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47