छत्तीसगढ़राजनीतिराज्यरायपुर

’’मोदी की गारंटी’’ से सशक्त नागरिक बना रहे हैं विकसित भारत

’’मोदी की गारंटी’’ से सशक्त नागरिक बना रहे हैं विकसित भारत

विकसित भारत संकल्प यात्रा: गाँव-गाँव में लोग ले रहें हैं विकसित भारत बनाने की शपथ

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

रायपुर/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत राष्ट्र के सशक्तिकरण के उद्देश्य से केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में शिविर आयोजित कर नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है जिससे की प्रमुख सरकारी योजनाओं को शत-प्रतिशत हितग्राहियों तक पंहुचाया जा सकें। वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य के साथ जिले के सुदूर कोनों में आयोजित किये जा रहे शिविरों के माध्यम से न सिर्फ शासकीय विभागों द्वारा स्टाल्स लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाता है वरन उपस्थित जनसमूह द्वारा शपथ भी ली जाती है कि वो विकसित भारत बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे और 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनायेंगे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रायपुर जिले में आज आरंग के ग्राम भैंसा, घोरभट्ठी, अछोली और भटिया, धरसींवा विकासखंड के ग्राम सेजबहार, काठाडीह, कंदुल और दतरेंगा तथा तिल्दा विकासखंड के ग्राम तुलसीमानपुर, तोह्दा, मोहदी और असोदा में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविरों में उपस्थित लगभग 7210 लोगों को विकसित भारत संकल्प शपथ दिलाई गई।

शिविर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना इत्यादि की जानकारी दी गई।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!