शिविर में आई वार्ड का नाम बदलने और रविदास चौक बनाने जैसी मांग!

शिविर में आई वार्ड का नाम बदलने और रविदास चौक बनाने जैसी मांग

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

जनसमस्या निवारण शिविर में मिले 66 आवेदन

गोपाल सिंह विद्रोही// बिश्रामपुर -सूरजपुर//-नगरपालिका परिषद् सूरजपुर द्वारा 27 जुलाई से 10 अगस्त तक संचालित नगर सुराज अभियान के तहत जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन वार्ड क्र0-17 एवं 18 में किया गया। जिसमें मांग एवं समस्या पर आधारित 66 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में नगरपालिका अध्यक्ष के.के अग्रवाल एवं सीएमओ मुक्ता सिंह चौहान ने लोगों की समस्याएं सुनी और निराकरण की पहल की।
नगर के अग्रसेन वार्ड क्र0-17 एवं 18 मे आयोजित शिविर में 66 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें वार्ड क्र0-18 का नाम परिवर्तित करने, देवल्ला के समीप मिनी गार्डन बनाने, वार्ड में रविदास चौक का निर्माण कर मूर्ति स्थापना करने के साथ-साथ पोल विस्तार, पाईप लाईन विस्तार, सड़क व नाली का निर्माण, आंगनबाड़ी भवन का निर्माण, उज्जवला गैस, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास के साथ-साथ विभिन्न मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से संबंधित आवेदन शामिल हैं। शिविर के दौरान पानी निकासी की समस्या और राशन कार्ड की आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

पार्षद व सीएमओ नें बांटे राशन कार्ड

शिविर निरीक्षण में पहुंचे नपाध्यक्ष के.के अग्रवाल ने लोगों की समस्या सुनी और राशन कार्ड से वंचित हित ग्राहियों का मौके पर ही राशन कार्ड बनवा कर वितरित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवेश गोयल, पार्षद कुसुमलता राजवाड़े एवं अजय सोनवानी के अलावा, पूर्व एल्डरमैन आनन्द सोनी, एसडीओ. बसंत जायसवाल, राजेश राम, उपयंत्री अर्चना गुप्ता, राजस्व प्रभारी एमएल गहरवरिया, सीएस जायसवाल, उर्मिला सिंह, जितेन्द्र साहू, निरंजन राजवाड़े, संगीता सोनी, राजकुमार सोनी, गोपाल चक्रधारी, दिनेश साहू के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत स्थानीय गणमान्य नागरिक व आवेदक गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे