Advertisement

धरसींवॉ में हुआ विशेष श्रवण जांच शिविर का आयोजन* 124 लोगों की हुई स्क्रींनिग

*धरसींवॉ में हुआ विशेष श्रवण जांच शिविर का आयोजन*
124 लोगों की हुई स्क्रींनिग


2 लोगों के कान की सर्जरी और 4 लोगों को वैक्स क्लीनिंग के लिये बुलाया ज़िला अस्पताल
प्रदेश की राजधानी रायपुर के धरसींवॉ में 5 मार्च 2021 को
राष्ट्रीय बधिरता रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत धरसींवॉ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व श्रवण दिवस पखवाडा के तहत कान रोग के स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया ।
उक्त दौरान 124 लोगों केकान की स्क्रीनिंग की गई । इस स्क्रीनिंग का उद्देश्य जन समुदाय में कान की समस्याओं को जांचना और उसके प्रति जागरूकता लाना था । साथ हीसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर नर्स और मितानिन द्वारा लोगों को कान रोग की पहचान एवं इसके लक्षण से संबंधित जानकारी भी दी गई ।
स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मीरा बघेल एवं सिविल सर्जन डॉ पी के गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया।
स्क्रीनिंग की जानकारी देते हुए पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल ऑफिसर डॉ. नीति वर्मा के हवाले से एंटी करप्शन की प्रदेश प्रमुख मनजीत सिंह भामरा ने बताया कि , ”राष्ट्रीय बधिरता रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गतधरसींवॉ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व श्रवण दिवस पखवाडा का आयोजन किया गया था जिसमें कान की सामान्यऔर जटिल समस्याओं की स्क्रीनिंग के लियें निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया था । धरसींवॉ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 124 लोगों केकानों कीजांच की गई । 40 लोगों को पीटीए (प्योरटोन ऑडियोमेट्री) जांच किया गया । वहीं 16 लोगों को श्रवण सहयोगी यंत्र के उपयोग करने की सलाह दी गई। जांच में आये 2 लोगों को कान के पर्दे में छेद की सर्जरी (लोबुलोप्लास्टी) और 4 लोगों को कान में वैक्स की सफाई के लिए कालीबाड़ी स्थित ज़िला चिकित्सालय रेफर किया गया ।”
डॉ.वर्मा ने कहा “शिविर समापन के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर नर्स और क्षेत्र की मितानिन को कान रोगों की पहचान और इसके लक्षण से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई ।इसका उद्देश्य यह था कि समय रहते कान रोग के लक्षणों की पहचानकर उसका उचित इलाज कराकर बहरेपन या अन्य गंभीर रोग से लोगों को बचाया जा सके।“
उन्होंने कहा “कर्ण जांच की बेहतर सेवाएं मुहैया कराने के लिए राज्य स्तर से स्किल बेस्ड हैंड ऑन ट्रेनिंग / आधुनिक कर्ण जांच के लिए मशीन (बीईआरए मशीन इंडिपेंडेंस ऑडियोमीटर, प्योरटोन ऑडियोमीटर, ओएई मशीन) और दवाईयों की व्यवस्था भी की गई है । कान रोगियों को निशुल्क चिकित्सीय सलाह एवं दवाइयों के साथ-साथ आवश्यकता अनुरूप श्रवण यंत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा । जिले में बेहतर इलाज मुहैया कराने के उद्देश्य से राज्य स्तर से ईएनटी (कान नाक गला ) पीजीएमओ चिकित्सक तथा ऑडियोलॉजिस्ट यूनिट को कार्यक्रमों की मार्गदर्शिका अनुरूप प्रशिक्षित किया गया है ।“
आगामी शिविर
9 मार्च 2021 को विकासखण्ड अभनपुर के ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रपर आयोजित किया जायेगा।
कान में परेशानी के कारण
अत्यधिक शोर, हॉर्न,लाउडस्पीकर,तेज आवाज में संगीत,पटाखे,कान में संक्रमण जैसे मवाद आना,कान का दर्द,कान में मैल का अधिक होना दुर्घटना के समय सर या कान में चोट मस्तिष्क ज्वर मेनिन्जाईटिस के कारण भी कान में सुनाई की शिकायत हो सकती है ।
भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन स्तर से कोविड-19 महामारी से सुरक्षा के लियें जारी दिशा-निर्देशों का गतिविधियों के दौरान कड़ाई से पालन कर शिविर का आयोजन किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57