Advertisement

महतारी एक्सप्रेस सेवा के लिए विभिन्न जिलों में 200 नई एंबुलेंस : उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव

महतारी एक्सप्रेस सेवा के लिए विभिन्न जिलों में 200 नई एंबुलेंस : उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव

रायपुर.उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज महतारी एक्सप्रेस सेवाओं के लिए नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेशभर में आज महतारी एक्सप्रेस सेवा के लिए विभिन्न जिलों में 200 नई एंबुलेंस भेजी गई हैं। उन्होंने रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के पहले 50 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस सेवा के तहत वर्तमान में चल रहे पुराने एंबुलेंस के बदले सभी जिलों में नई एंबुलेंस उपलब्ध कराई जा रही है। महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा के जरिए गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए घर से अस्पताल और प्रसव के बाद अस्पताल से घर तक आने-जाने के लिए निःशुल्क सेवा प्रदान की जाती है। साथ ही एक वर्ष तक की उम्र वाले शिशुओं के लिए भी यह सेवा उपलब्ध है। टोल-फ्री नम्बर 102 पर फोन लगाकर ये सेवाएं ली जा सकती हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47