Advertisement

देवगढ़ धाम में चौथे सोमवार को शिवभक्तों का भारी भीड़ भव्य हुआ धार्मिक आयोजन!

देवगढ़ धाम में चौथे सोमवार को शिवभक्तों का भारी भीड़ भव्य हुआ धार्मिक आयोजन!

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश ख़बर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर -सूरजपुर -सरगुजा ज़िले में स्तिथ उत्तर वाहिनी रेणुका नदी के तट पर जमदगीनी ऋषि की तपोभूमि देवगढ़ में अर्धनारेश्वर शिवलिंग में राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य श्री सुभाष गोयल ने विगत सोमवार की तर्ज़ पर श्रावण माह के चौथे सोमवार को भी छत्तीसगढ़ वासियो की ख़ुशहाली व समृद्धि के लिए गन्नारस, दूध व गंगाजल से रुद्राभिषेक किया साथ ही तिल, जाऊ, मूँग, अक्षत, गेहूं, बेलपत्र, समीपत्ता व पुष्प से सहस्त्राचन भी किया उक्त धार्मिक आयोजन विद्वान ब्राह्मणों के सानिध्य में वैदिक मन्त्रोचर के साथ संपन्न हुआ। बाबा को जल अर्पण करने लगा रहा भक्तों का ताता, हज़ारो की संख्या में भक्त पूजा करने देवगढ़ पहुँच रहे है। पुरातात्विक क्षेत्र होने से देवगढ़ धाम का है विशेष महत्व। पास में है सप्तमहला जहां भक्त पर्यटक के रूप में घूमने भी जाते है। साथ ही श्री गोयल व भाई विजय गोयल ने संयुक्त रूप से देवगढ़ धाम में भंडारे का आयोजन भी किया, जिसमे हज़ारो की संख्या में भक्तों ने भोग प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही श्री गोयल ने बताया कि श्रावण माह के अगले सोमवार दिनांक 19 अगस्त रक्षाबंधन के उपलक्ष्य को भी बूंदी, केला वितरण का आयोजन किया जायेगा। भोले भक्तों को परेशानी ना हो उसको ध्यान में रखते हुए श्री गोयल द्वारा देवगढ़ में पूरे श्रावण माह हेतु पानी टैंकर की व्यवस्था भी वहाँ की है। उक्त आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेवी विजय गोयल (कुण्डला सिटी), वरिष्ठ भाजपा नेता गौरीशंकर अग्रवाल, सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा अध्यक्ष श्रीनिवास केडिया, अंशुल गोयल, सुनील अग्रवाल लखनपुर, रमेंद्र सिंह, मौनी बाबा, श्रीराम पांडेय, नवीन, प्रधान, धीरज पांडेय, गौरव गोयल, शिव गोयल, सुरेश पांडेय, महेश, भोले राम, चैतू व अन्य भक्त शामिल थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47