स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर विलास भोसकर ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर विलास भोसकर ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में किया ध्वजारोहण

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अम्बिकापुर// 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर विलास भोसकर द्वारा प्रातः 7ः30 बजे ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कलेक्टर भोसकर सहित जिला अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया तथा राष्ट्रगान गाया गया। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर भोसकर ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने लोकतंत्र की ऐसी नींव डाली है जिसका अस्तित्व हमेशा रहेगा। वीर शहीदों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने खून पसीने के साथ यह स्वतंत्रता हमें दिलाई है। हमारा देश वर्ष 1947 में आजाद होने के बाद आज टेक्नोलॉजी, इंटेलिजेंस सहित कई उपलब्धियों के साथ विश्व में छाया है। देश को और आगे बढ़ाने के लिए हम सब अपना कर्तव्य निभाएं, देशसेवा करना हमारा पहला धर्म है। उन्होंने सभी को कर्तव्य के प्रति ईमानदार रहते हुए निष्ठापूर्वक ढंग से कार्य करने प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, अपर कलेक्टर सुनील नायक, एएल ध्रुव,सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।