Advertisement

ए डी जुबली विद्यालय ने 15 अगस्त को 9 राज्यों की फोक डांस थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया !

ए डी जुबली विद्यालय ने 15 अगस्त को 9 राज्यों की फोक डांस थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया !

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ //भटगांव- बिश्रामपुर -स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनोखी सोच के साथ देश प्रेम प्रदर्शित करने व सभी राज्यों की संस्कृति की झलक पेश करने के लिए इस वर्ष ए.डी.जुबली हायर सेकेंडरी स्कूल भटगांव ने पूरे पुरे क्षेत्र में विशेष प्रोग्राम का आयोजन किया। इसके तहत को अलग अलग 9 जगह को चिन्हांकित करके अलग अलग राज्यों की पहचान व संस्कृति व वेशभूषा के मुताबिक कार्यक्रम किया गया और नौ स्थान पर तिरंगा झंडा के ध्वजारोहन का कार्यक्रम भी विभिन्न अतिथियों के माध्यम से कराया गया। इस इससे भी विविधता पूर्वक आयोजन से पूरे क्षेत्र मे उस दिन देश भक्ति का सन्देश और माहोल निर्मित हो गया तथा बच्चों और उनके पालकों के साथ साथ आम नागरिकों ने इस पूरे आयोजन मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। विद्यालय के प्राचार्य फादर जोसफ धन्ना स्वामी के सोच व पहल पर 9 जगह विविध प्रांतो के फोक डांस का आयोजन किया गया। जरही दुर्गा पंडाल में नगर पंचायत जरही अध्यक्ष बीजू दासन ने स्कूल के द्वारा आयोजीत कार्यक्रम में तिरंगा झंडा फहराया। इस अवसर पर बच्चों ने अपने राज्य व सरगुजिया संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए सैला नृत्य व शुगा डांस, बांग्ला डांस प्रस्तुत किया। जरही चौक पर आयोजित कार्यक्रम में पत्र‌कार व समाजसेवी अफरोज खान ने विद्यालय के बच्चों व नागरिकों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर ए डी जुबली स्कूल के बच्चों ने पंजाबी डांस तथा असम राज्य का बिहू डांस प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पत्रकार पप्पू मिश्रा, देवेन्द्र सिंह, पार्षद निशा वीजू दासन, पूर्व एल्डरमैन कमला यादव, फादर जोसफ धना स्वामी सहित भारी संख्या में नागरिक व बच्चे उपस्थित थे। ग्रामीण बैंक के सामने पत्रकार प्रताप नारायण सिंह ने ध्वजारोहण किया यहां बच्चों ने नागपूरी डांस प्रस्तुत किया। शक्ति नगर मे न.प. उपाध्यक्ष प्रेम राजवाडे ने ध्वजारोहन किया इस अवसर पर स्कूल के बच्चों में महाराष्ट्र‌ का लावनय डांस प्रस्तुत किया। डी ए व्हि चौक पर ठेकेदार शैलेश जैन ने तिरंगा झंडा फहराया। यहां पर बच्चों ने कश्मीरी डांस प्रस्तुत किए। चौहान काम्पलेक्स बरोधी में पत्रकार मोहन प्रताप सिंह ने तिरंगा झंडा फहराया जहां बच्चो ने गरबा डांस प्रस्तुत किया। आंगनबाड़ी केंद्र बरोधी में सरपंच सज्जन सिंह ने तिरंगा झंडा फहराया जहाँ गरबा डाँस प्रस्तुत किया गया।बस स्टॉप दुग्गा मे भा.जा पा प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाडे ने ध्वजारोहण किया जहां बच्चों ने बंगाली डांस प्रस्तुत किया।विद्यालय प्रागंण मे ध्वजारोहन भाजपा नेता हरेन्द्र सिंह व फादर जोसफ धन्ना स्वामी ने किया वहां पर स्कूल के बच्चों ने भरत नाट्यन डांस सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया
।उक्त सभी कार्यक्रम फादर जोसफ धन्ना स्वामी की सोच पर खरा उतरते हुए-विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों ने खूब मेहनत करके 9 जगह पर विविध कार्यक्रम आयोजित किया जिसको प्रसंसा पूरे क्षेत्र मे लोगों ने किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47