
अनुपम फिलिप लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन सरगुजा लोकसभा क्षेत्र का समन्वयक नियुक्त
*गोपाल सिंह विद्रोही*
बिश्रामपुर – भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस ने अजा/अजजा आरक्षित लोकसभा क्षेत्रों में महात्वकांक्षी लीडरशिप डेवलपमेंट परियोजना की शुरुआत की है। राष्ट्रीय प्रभारी महासचिव (संगठन/प्रशासन) के.सी.वेणुगोपाल ने कॉंग्रेस नेता अनुपम फिलिप को लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन का सरगुजा लोकसभा का समन्वयक नियुक्त किया है।
जानकारी के अनुसार राहुल गाँधी के करीबी दिग्गज नेता के.राजू को परियोजना का राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है। देशभर के 50 लोकसभा क्षेत्रों में यह परियोजना संचालित होगी। जिसमें प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों को भी शामिल किया गया है। आम चुनाव 2024 के मद्देनज़र उदयपुर के राष्ट्रीय अधिवेशन में इस परियोजना की रूप रेखा तैयार की गयी थी। जिसे अब जमीनी तैयारियों से जोड़ा जा रहा है। प्रदेश युवा कॉंग्रेस के पूर्व महासचिव अनुपम फिलिप ने लोकसभा युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दो कार्यकाल निभायी है। वर्तमान में जिला कॉंग्रेस महामंत्री अनुपम फिलिप ने उक्त महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी आलाकमान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।







