ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कला-जत्था के माध्यम से शासन की योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार

नारायणपुर : कला-जत्था के माध्यम से शासन की योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राज्य शासन द्वारा प्रदेश सहित जिले मे अनेक जन कल्याणकारी और लाभार्थी योजनाओं का संचालन किया जा रहा हैं और उसका लाभ लोगांे को मिल रहा है। इन जन कल्याण योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मिले और उसे सभी योजनाओ की जानकारी भी हो इसके लिए जिले में कलाजत्था के माध्यम से गांवों मे प्रचार प्रसार किया जा रहा है और स्थानीय भाषा में लोगों को समझाया और बताया जा रहा है। इसी कड़ी मे नारायणपुर जिले के ग्राम नयानार, रेमावण्ड और कुलनार मे कलाजत्था द्वारा शासन की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया।
शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के अंतर्गत स्थापित गौठान और उससे होने वाले फायदों के बारें में ग्रामीणों को बताया गया। इस योजना से ग्रामीण विभिन्न गतिविधियों से जुड़ कर लाभ उठा रहे है और अर्थिक रूप से सश्क्त हो रहे है। इसी तरह हाट बाजार क्लिनिक योजना के तहत् ग्रामीणों को जहां एक ओर उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाता हैं वहीं दूसरी ओर उनको बिमारियों से बचाव के उपाय बताये जाते है तथा उपचार हेतु दवाईयां भी दी जाती है। इन योजनओं का लाभ उठाने के लिए कलाजत्था के कलाकारों ने ग्रामीणांे को प्रेरित किया। इसके अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, मसाहती सर्वे, धनवंतरी जेेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना, दाई दीदी क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, वनाधिकार अधिनियम क्रियान्वयन, स्वामी आत्मानंद इंग्लिस मीडियम स्कूल योजना, वृक्षा रोपण प्रोत्साहन योजना, राजीव युवा मितान क्लब योजना, हाफ बिजली बिल योजना और मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजनाओं आदि का प्रचार प्रसार किया गया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!