Advertisement

ग्राम कोल्हुआ में 3 माह से सोलर पंप खराब पीने के पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण

ग्राम कोल्हुआ में 3 माह से सोलर पंप खराब पीने के पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//चांदनी बिहारपुर -जिले के ओडगी ब्लॉक स्थित चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोल्हुआ के इमली पारा में सोलर पंप 4महीने से खराब है।

इसकी जानकारी क्रेडा विभाग के अधिकारियों को दी गई है, लेकिन अब तक सुधार नहीं किया गया है। वहीं ग्रामीण पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि 4 महीने पहले सोलर पंप खराब हो गया। इसके बाद से इसका सुधार नहीं कराया गया है। वहीं पन्डो परिवार बरसात के दिनों में कुएं या नदी का मटमला गंदा पानी पीने के लिए ग्रामीण मजबूर हो रहे हैं। जहां एक और बरसात के दिनों में कुआं और नदी में खराब पानी आ रहा है। इससे बीमारी फैलने का भी डर बना रहता है। इसके बावजूद अधिकारी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसकी जानकारी क्रेडा विभाग के टेक्नीशियन सहित जिला प्रभारी को दी गई है। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि तत्काल ठीक कर दिया जा रहा है। लेकिन 4 महीने बीतने के बाद भी सुधार नहीं किया गया। कोल्हुआ सरपंच ने मांग की है कि तत्काल जिला प्रशासन व क्रेडा विभाग अधिकारी सोलर पंप को सही कराएं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47