Advertisement

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार की बिगड़ी व्यवस्थाओं पर बड़ा बयान, जनता हो रही परेशान

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार की बिगड़ी व्यवस्थाओं पर बड़ा बयान, जनता हो रही परेशान

सरगुजा जिले सहित पूरे सम्भाग में लगतार अव्यवस्थाओं का आलम है जिस पर भाजपा सरकार मौन धारण कर सरकार द्वारा कोई भी उचित निर्णय नही लिया जा रहा है बात सरगुजा सम्भाग के आमनागरिकों के सामने आ रही प्रतिदिन परेशानियों से जो की लगतार बढ़ती ही जा रही है। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सरगुजा जिले सहित पूरे सम्भाग में लगतार अव्यवस्थाओं को लेकर आम नागरिको से रूबरू हो कर समस्याओं के समाधान के लिए अपना बात रखते है और समाधान की कोशिश करते है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51

सरगुजा संभाग में कानून व्यवस्था की बिगडती स्थिति के साथ ही संभाग के शहर से लेकर गांव के सड़को को लेकर आये दिन कोई न कोई खबर मिलती रहती है। जिसको लेकर काग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने आज प्रदेश सरकार पर बडा हमला किया है। अपने निवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मै इस मत मेें था कि विष्णुदेव सरकार के 1 वर्ष के कार्यकाल के उपरांत ही उनके कामकाज पर टीका टिप्पणी करुंगाए लेकिन प्रदेश की बिगडती कानून व्यवस्था की स्थिति एवं प्रशासन की निष्क्रीयता ने समय से पहले बोलने को बाध्य किया है। उन्होंने यह आरोप लगाया है कि पूरे प्रदेश के साथ ही साथ सरगुजा संभाग में भी कानून व्यवस्था ठप हो गई है। अपराधियों के हौसले बुलंद है। वे रामानुजगंज के बीच बाजार में हथियारों के बल पर दिनदहाडे ज्वैलरी शॉप में करोडों की लूट करते हैंए उसके बाद मोटरसायकल से छत्तीसगढ की सीमा को पार कर झारखंड चले जाते हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पाती है। उन्होंने सरगुजा संभाग में घटित अपराधों जिनमें अक्षत हत्याकांडए संदीप लकडा हत्याकांडए अम्बिकापुर में करोडों की सेंधमारीए सिलसिला गांव की औद्योगिक दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए कहा किए छत्तीसगढ राज्य निर्माण के बाद कानून व्यवस्था की इतनी बतदतर स्थिति कभी नहीं रही। रायपुर में उद्योगपतियों पर हुई फायरिंग का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में अब संगठित अपराध बढता जा रहा है। उन्होंने कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति को लेकर लोगों से अपील की कि लोग अपनी सुरक्षा की व्यवस्था स्वयं करें। राज्य सरकारए पुलिस या प्रशासन का नियंत्रण अपराधियों पर नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि वास्तव में प्रदेश की सरकार या प्रशासन कुछ भी नहीं कर रहा है। यह समझ में नहीं आ रहा है कि प्रदेश की सरकार चल भी रही है या प्रदेश की सरकार को इस प्रकार से कहीं से चलाया जा रहा है। कोई भी विभाग अपना कार्य नहीं कर रहा है। विभागों में फाईलें मूव नहीं हो रही हैं। आम जनता असमंजस की स्थिति में है। उसके आवेदन फाईलों में दबे पडे हैंए उनपर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। वास्तव में प्रदेश की जनता सरकार की उदासीनता से हैरान व परेशान है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM