Advertisement

मुख्यमंत्री साय के निर्देशानुसार प्रशासनिक टीम ने एलुमिना प्लांट हादसे में शोकाकुल परिजनों से की मुलाकात, मुआवजा राशि सौंपने की कार्यवाही जारी

मुख्यमंत्री साय के निर्देशानुसार प्रशासनिक टीम ने एलुमिना प्लांट हादसे में शोकाकुल परिजनों से की मुलाकात, मुआवजा राशि सौंपने की कार्यवाही जारी

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51

अम्बिकापुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सरगुजा जिले के ग्राम सिलसिला में संचालित मां कुदरगढ़ी एलुमिना प्लांट में गत रविवार को हुए औद्योगिक हादसे पर संज्ञान लेते हुए घटना की जांच और मुआवजा के आदेश दिए गए जिसके परिपालन में तत्काल कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन की टीम द्वारा गुरुवार को मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर मुआवजा प्रदाय की कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रशासन की दो टीम मृतकों के गृहग्राम पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर रही है और उनके द्वारा मुआवजा राशि चेक सौंपने की कार्यवाही जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में मृतक करणवीर मांझी के पिता कारू मांझी को ग्राम के सरपंच, एवं थाना प्रभारी फतेहपुर जिला गया (बिहार) के उपस्थिति में 15 लाख रुपए का चेक प्रदाय किया गया। वहीं दूसरी टीम के द्वारा मृतक प्रिंस राजपूत के पिता धनराज सिंह राजपूत निवासी बिछिया, जिला मंडला को स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में 15 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। इसी तरह अन्य दो मृतकों के परिजनों से भी जल्द मिलकर मुआवजा राशि सौंपी जाएगी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM