मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का मुआयना किया

मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का मुआयना किया

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

– महिला स्वसहायता समूह से चर्चा कर उनके प्रयासों की सराहना की

– पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कारगर साबित होगा यह यूनिट

राजनांदगांव // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अमलीडीह में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का मुआयना किया। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में किये जा रहे इन प्रयासों की उन्होंने प्रशंसा की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला स्वसहायता समूह से चर्चा करते हुए कहा कि आपका यह प्रयास राज्य और देश में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की दिशा में प्रेरक प्रयास है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से हम प्लास्टिक कचरे को रिसाइकिल कर पर्यावरण को हो रहे नुकसान को कम कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि महिला समूह ने अपने विशेष प्रयासों से रोजगार प्राप्त कर स्वावलंबी बनने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विशेष योगदान दिया है।

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल ने महिला स्वसहायता समूह की प्रशंसा करते हुए कहा कि महिलाएं आज देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपने हुनर एवं मेहनत से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहीं हैं एवं देश के विकास में सार्थक भूमिका निभा रहीं हैं।

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कचरे से जल, मृदा, हवा प्रदूषित हो रहा है। बढ़ते प्लास्टिक कचरे से जीव-जंतु का स्वास्थ्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि महिला स्वसहायता समूह ने जो प्लास्टिक कचरा को रिसाइकिल करने का बीड़ा उठाया है, यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कारगर साबित होगा।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

उल्लेखनीय है कि डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अमलीडीह में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क संचालित है। यहां स्वच्छता दीदीयों द्वारा अर्जुनी, कोनारी एवं अमलीडीह कलस्टर व आसपास के ग्राम पंचायत से निकलने वाले प्लास्टिक कचरा को संग्रहित किया जाता है। क्लस्टर की महिला समूह के माध्यम से प्लास्टिक कचरे को यहां लाया जाता है।

यहां प्लास्टिक कचरा को लाकर छंटनी किया जाता है। छंटनी उपरांत प्लास्टिक गट्ठा, प्लास्टिक दाना एवं प्लास्टिक पीपी बनाया जाता है। प्लास्टिक गट्ठा को रायपुर भेजा जाता है। प्लास्टिक गट्ठा से प्लास्टिक सुतली, गुड़ाखू डब्बा, प्लास्टिक कुर्सी, प्लास्टिक ड्रम एवं अन्य प्लास्टिक के अन्य उत्पाद बनाया जाता है। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना होने से क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने में काफी सहायता मिलेगी। साथ ही साथ महिला स्वसहायता समूह को रोजगार प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी। यह इकाई निश्चित रूप से प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने में महत्वपूर्ण प्रयास साबित होगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, खूबचंद पारख, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, भरत वर्मा, रमेश पटेल, दिनेश गांधी, संयुक्त सचिव केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय अशोक मीणा, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती निहारिका बारीक, संभागायुक्त दुर्ग सत्यनारायण राठौर, आईजी दीपक झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।