Advertisement

नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने स्वच्छता की शपथ दी!

नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने स्वच्छता की शपथ दी!

नगर को स्वच्छ रखने की अपील की!

गरियाबंद /साजन कुमार नेताम/ 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक, जिले में “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024” के तहत “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता” अभियान के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार, जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में 1 अक्टूबर को छात्रों द्वारा स्वच्छता शपथ का भव्य आयोजन किया गया। नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष श्री अब्दुल गफ्फार मेमन ने इस दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उनका भाषण था कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को देश भर में स्वच्छ भारत मिशन शुरू किया था।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता का पालन करना चाहिए। विद्यार्थियों को इसके बारे में घर और आसपास के लोगों को भी बताना चाहिए। इसके लिए हमें स्वयं जागरूक होना चाहिए और अपने आसपास की सफाई को अपने घर की सफाई के समान रखना चाहिए। जनजागरूकता से ही गरियाबंद जिला सुंदर और स्वच्छ बन सकता है। इसके लिए हमें भी अपना स्वभाव बदलना होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उन्होंने बच्चों को भी अपील की कि वे अपने घर और आसपास गंदगी न फैलाने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें। मेमन ने कहा कि घर के सामने कूड़ा नहीं होने देना चाहिए. हर दिन घर से निकलने वाले कचड़े को नगर पालिका के वाहन में ही डालना चाहिए। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ अभियान, स्वच्छता ही सेवा अभियान, 2 अक्टूबर 2024 को महात्मा गांधी की जयंती पर समाप्त होगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शिक्षकों और स्कूली विद्यार्थियों को स्वच्छता का पालन करने की शपथ दिलाई। नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके, पार्षद आशिफ मेमन, वंशगोपाल सिन्हा और नगर पालिका परिषद की सीएमओ श्रीमती संध्या सिंह इस अवसर पर उपस्थित हुए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57