Advertisement

बाबा सिद्दीकी को राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया

बाबा सिद्दीकी को राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी को बड़ी संख्या में लोगों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की मौजूदगी में रविवार रात कड़ी सुरक्षा के बीच राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

मुंबई पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता सिद्दीकी को मरीन लाइंस क्षेत्र के बड़ा कब्रिस्तान में बारिश के बीच ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नमाज-ए-जनाजा पढ़े जाने के बाद सिद्दीकी की अंतिम यात्रा उनके बांद्रा स्थित आवास ‘मकबा हाइट्स’ से शुरू की गई। तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस में, ‘सी लिंक’ के रास्ते 17 किलोमीटर दूर स्थित कब्रिस्तान ले जाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, विभिन्न दलों के नेताओं और आम लोगों ने 66 वर्षीय पूर्व विधायक को अंतिम विदाई दी।

मुंबई के एक प्रमुख मुस्लिम नेता सिद्दीकी कई बॉलीवुड कलाकारों के साथ अपने करीबी संबंधों के लिए जाने जाते थे। उनकी शनिवार रात तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

अपराध शाखा ने अब तक मूल रूप से उत्तर प्रदेश और हरियाणा के रहने वाले दो कथित शूटरों और पुणे के एक ‘‘सह-साजिशकर्ता’’ को गिरफ्तार किया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47