Advertisement

क़ृषि विज्ञान केंद्र मे महिला किसान दिवस मनाया गया

क़ृषि विज्ञान केंद्र मे महिला किसान दिवस मनाया गया

महासमुंद// कृषि एवं किसान कल्याण विभाग एवं विस्तार शिक्षण संस्थान गुवाहाटी, असम के सहयोग से मंगलवार को कृषि विकास किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर महासमुंद के संयुक्त तत्वाधान में कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर महासमुंद में महिला किसान दिवस मनाया गया।

जिसका मुख्य उद्देश्य “कृषि में बदलाव लाने में महिला उद्यमियों की भूमिका” विषय पर चर्चा किया गया। साथ ही जिले के महिला कृषकों, उद्यमियों को सम्मानित भी किया गया। जिले के उद्यमी महिला कृषको जो साग-सब्जी उत्पादन, बागवानी कार्य, दलहन तिलहन फसलों के उत्पादन एवं कृषक उत्पादन संगठन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले महिला कृषकों को सम्मानित किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप द्वारा महिला कृषकों को धान के बदले दलहन, तिलहन मक्का एवं रागी की फसल लगाने प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग से डॉ. परमजीत सिंह कंवर, सहायक संचालक कृषि, सुश्री गणेश्वरी बंजारे, अनुविभागीय कृषि अधिकारी महासमुंद, कुणाल चंद्राकर विषय वस्तु विशेषज्ञ, डॉ रविश केशरी विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि विज्ञान केन्द्र महासमुंद, मनोज पटेल कृषि विकास अधिकारी, अभिषेक शर्मा एवं कृषि विभाग के मैदानी अधिकारी, कर्मचारी एवं महिला किसान उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47