Advertisement

कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर ’’रोको अउ टोको’’ अभियान का किया शुभारंभ

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर  संजीव कुमार झा ने यूनिसेफ के सहयोग से संचालित ’’रोको अउ टोको’’ रथ को  हरी झंडी दिखाकर जिले में अभियान का  शुभारंभ किया। इसके तहत यूनिसेफ के 25 कार्यकर्ता नगर के तमाम वार्डो में घूम-घूमकर लोगो को मास्क पहनना तथा शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।  इस अवसर पर कलेक्टर  झा ने कहा कि ’’रोको अउ टोको’’ अभियान के पहले चरण में अम्बिकापुर निगम में चलाया जाएगा। इसमे नगर निगम तथा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अभियान को सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम लोगो की सहभागिता के साथ दुकानदारों में भी यह जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए और जिन दुकानदारों को नियमो की पालन की समझाइश दी गई उनकी सूची तैयार करे ताकि समझाइस के बाद भी नियमो का पालन नही करने वालों पर कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा कि सभी की सहयोग से जिले को कोरोना से मुक्त किया जा सकता है। लोग इस भरम में ना रहे कि कोरोना का खतरा टल गया है इसके लिए सभी को सावधानी के साथ  नियमो का पालन करना जरूरी है जिले में कोरोना का आंकड़ा भले कम हो गया है पर अभी खतरा पूरी तरह टला नही है। कोरोना संक्रमण की सतर्कता को लेकर लोगो मे धीरे-धीरे लापरवाही देखने को मिल रही है और लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन नही कर है। ऐसे लोगो को जागरूक करने की आवश्यकता है। इस दौरान यूनिसेफ से अमित कुमार सिंह, एमसीसीआर और एमएसएसवीपी के सदस्य मनोज भारती, डॉ. मीरा शुक्ला, मनीष सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57