प्रधानमंत्री ने अल्मोड़ा में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने अल्मोड़ा में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए भीषण सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों और प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने @PMOIndia द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वक्तव्य में प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की, साथ ही दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुई दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना करता हूं।”

श्री नरेन्द्र मोदी ने दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के निकट संबंधी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।