Advertisement

चंदवा में 150 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ UP व बिहार के 3 तस्कर गिरफ्तार लातेहार: एसडीपीओ संतोष मिश्रा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चंदवा थाना में जप्त

अजय सिंह के साथ ब्यूरो बबलू खान की रिपोर्ट चंदवा लातेहार प्रदेश खबर********* चंदवा में 150 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ UP व बिहार के 3 तस्कर गिरफ्तार

 

 

 

 

 

 

 

लातेहार: एसडीपीओ संतोष मिश्रा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चंदवा थाना पुलिस ने गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान चंदवा रेलवे क्रॉसिंग के पास से एक सफेद रंग की बोलेरो वाहन से 150 किलो ग्राम गांजा के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

 

वाहन के फर्श व छत पर बनाये बक्सानुमा चेंबर में छुपाकर ले जा रहे थे गांजा

 

प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए  एसडीपीओ संतोष मिश्रा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान चंदवा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक बोलेरो वाहन को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उक्त वाहन के पिछले हिस्से के अंदर का फर्श और छत में बनाए गए बक्सानुमा चेंबर से 150 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

 

 

 

 

 

 

 

बरामद गांजा

 

गिरफ्तार तस्कर

 

उन्होंने बताया कि बोलेरो पर सवार तीन व्यक्तियों को भी पकड़ा गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में प्रकाश सिंह उर्फ अभिषेक सिंह (ग्राम छोटका राजपुर, सिमरी, बक्सर, बिहार), रमन गुप्ता उर्फ मोनू गुप्ता (राजमलपुर, नावापुरा, थाना रसड़ा, जिला बलिया, उत्तर प्रदेश) व रोहित शर्मा (ग्राम बकवाईनगर, थाना रसड़ा, बलिया उत्तर प्रदेश) का नाम शामिल है। गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

 

 

 

बरामद सामान

 

इनके पास से पुलिस ने एक बोलेरो वाहन, लगभग 150 किलोग्राम गांजा व 3 मोबाइल फोन बरामद किया है।

 

 

 

 

गठित दल

 

इस छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा, पुअनि विकास शर्मा, पुअनि दिव्य प्रकाश, सुनील टूटी, हवलदार भिखारी यादव, आरक्षी मनोज रजक, आरक्षी राजेश महतो, महिला आरक्षी संगीता देवी का नाम शामिल है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05