राज्योत्सव कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने 04 पहाड़ी कोरवा हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी

राज्योत्सव कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने 04 पहाड़ी कोरवा हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

आवास की चाबी मिलने पर केन्दू हुए प्रफुल्लित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद

बलरामपुर/ महिला एवं बाल विकास विभाग तथा समाज कल्याण विभाग व जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जनमन आवास व पीएमएवाई-जी आवास योजना अंतर्गत 04 पहाड़ी कोरवा हितग्राहियों को पक्के आवास की चाबी सौंपी गई। गौरतलब है कि 01 नवम्बर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज 05 नवम्बर को जिला मुख्यालय के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के खेल मैदान में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े पहुँची। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किया।

इसमें प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत 04 पहाड़ी कोरवाओं को उनके पक्के आवास की चाबी दी। ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के माध्यम से पहाड़ी कोरवाओं को बेहतर और सुरक्षित जीवन देने का प्रयास जारी है, योजना से न केवल उन्हें पक्के आवास मिल रही है बल्कि बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित कर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

मंत्री के हाथों आवास की चाबी पाकर प्रफुल्लित हो रहे विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम गोविंदपुर निवासी केन्दू आत्मज तेज ने बताया कि मंत्री राजवाड़े के द्वारा पक्के आवास की चाबी मिली है और पक्का आवास मिलने से हमारी मुश्किलें कम हो गई है। मैंने सोचा नहीं था कि मैं अपने जीवन में परिवार के साथ पक्के आवास में रह पाऊंगा। मैं खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता हूं मेरे पास इतनी बचत नहीं होती है कि मैं खुद से पक्का घर बना सकूं।

लेकिन इस योजना से मुझे पक्के का घर मिला। अब मेरे बच्चे भी पक्के घर में रहेंगे और अब हमें किसी भी मौसम में पेरशानियों का सामना करना नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री द्वारा गरीब और वंचित परिवारों को आवास प्रदान करने की चलाई जा रही इस योजना से पहाड़ी कोरवाओं को जीवन को बेहतर बनाने में मदद मिल रही है। वे कहते है कि पीएम जनमन आवास से हम जैसे परिवारों को सुरक्षित जीवन जीने का अवसर मिला है। साथ ही उन्हेें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है और हर पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए सर पर छत देने के सपने को साकार करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। लाभान्वित हितग्राहियों ने आवास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया।