बागबेड़ा कॉलोनी कुंवर सिंह मैदान एवं शहीद मैदान में अस्थाई छठ घाट का निर्माण कार्य संपन्न हुआ

बागबेड़ा कॉलोनी कुंवर सिंह मैदान एवं शहीद मैदान में अस्थाई छठ घाट का निर्माण कार्य संपन्न हुआ

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

जमशेदपुर : छठ महापर्व को मध्य नजर रखते हुए स्थानीय जनता एवं स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि के संयुक्त तत्वाधान में बागबेडा कॉलोनी कुंवर सिंह मैदान एवं शहीद मैदान में जेसीबी के द्वारा अस्थाई छठ घाट निर्माण कार्य का शुभारंभ करवाया गया। इसके अलावे जेसीबी के द्वारा मजार के सामने मुख्य सड़क पर कचरा का ढेर को हटाकर एक साइड कर दिया गया है ताकि आवागमन के दौरान किसी को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि बागबेडा कॉलोनी कुंवर सिंह मैदान में दो अस्थाई छठ घाट का निर्माण कार्य का शुभारंभ कर संपन्न किया गया। तत्पश्चात शहीद मैदान में भी अस्थाई छठ घाट का निर्माण कार्य संपन्न हो गया। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि छठ के दिन अस्थाई छठ घाट में पानी टैंकर से पानी भरने का कार्य भी किया जाएगा ताकि छठव्रतधारियो को छठ करने में किसी भी प्रकार का दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। पंचायत प्रतिनिधि छठव्रतधारियो के सेवा में लगकर यथासंभव सहयोग भी प्रदान करेंगे।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, मुखिया उमा मुंडा, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि केडी मुंडा स्थानीय जनता सह समाजसेवी अजीत सिन्हा, इंद्रजीत सिंह, विशाल सिंह, मिथिलेश सिंह, वीरेश प्रसाद सिंह,रमेश सिंह, सीनु, निलेश, विकास, संतोष सिंह, नीति शंकर सहित कई लोगों उपस्थित थे।