मैनपुर धुरवागुड़ी : अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत एक घायल

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

मैनपुर। ब्लॉक में आज एक बड़ा हादसा हो गया। खेतो में काम कर लौट रहा ट्रैक्टर अचानक पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौत हो गयी है वही दूसरा घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मैनपुर के इंदागांव थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार फरसरा गांव में खेती किसानी करने गया एक ट्रैक्टर शाम तकरीबन 6 बजे अनियंत्रित होकर पलट गया है। हादसे में ट्रैक्टर सवार एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

हादसा कैसे हुआ फिलहाल इसका खुलासा नही हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो रही थी इसी दौरान सम्भवतः ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा ओर हादसे का शिकार हो गया।

इंदागांव थाना प्रभारी रामाधार मरकाम ने बताया कि खेत से लौटते वक्त ट्रैक्टर पलटने की सूचना प्राप्त हुई है। जिसमे ड्राइवर नागेश निवासी नीलेश यादव की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गयी है। वही ट्रैक्टर पर बैठे एक अन्य युवक फरसरा निवासी मंथर यादव घायल हो गया है। वही ट्रैक्टर कण्ड्सर निवासी विक्रम का बताया जा रहा है।