Advertisement

धान खरीदी के पूर्व आवश्यक व्यवस्थाएं करें सुनिश्चितः कलेक्टर

सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था करें सुनिश्चित

समय-सीमा की बैठक सम्पन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूरजपुर/ खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत आगामी सोमवार 14 नवम्बर से प्रदेश सहित सूरजपुर जिले के 54 धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी। इसकी आवश्यक प्रशासनिक एवं विभागीय तैयारियां संबंधित सुनिश्चित करें। इसके लिए समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन ने दिशा निर्देश दिये। उन्होंने खाद्य, विपणन, नागरिक आपूर्ति निगम, कृषि, मंडी, सहकारिता के संबंधित अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से संपूर्ण तैयारी सुनिश्चित करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होने बैठक में 14 नवम्बर से पूर्व उपार्जन केन्द्रवार आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को हर हाल में सुनिश्चित करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए।
बैठक में कलेक्टर ने सीएमएचओ को जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अग्निशमन यंत्र स्थापित करने के निर्देश दिये ताकि आपातकालीन परिस्थिति पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
समय सीमा की बैठक में उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को विभागीय समीक्षा बैठक व अन्य प्रमुख बैठक का अनिवार्य रूप से कार्यवाही विवरण बनाने के निर्देश दिये, इसके साथ ही दिये गये निर्देशों का तय समय सीमा में अनुपालन हो यह बात भी सुनिश्चित करने की बात कही। इसके साथ ही बैठक में समय सीमा के लंबित प्रकरणों पर विभागवार चर्चा की गई और लंबित प्रकरणों पर विधिवत शीघ्र कार्यवाही कर निराकृत करने के निर्देश दिये गये।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47