Advertisement

जर्जर प्राथमिक स्कूलों के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार के दिए निर्देश

– जर्जर प्राथमिक स्कूलों के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार के दिए निर्देश

राजनांदगांव// कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि धान खरीदी शासन का महत्वपूर्ण कार्य है। धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों को किसी भी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए। कोई दिक्कत होने पर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 19 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक विश्व शौचालय दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने इसके लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में तथा धान उपार्जन केन्द्रों में भी शौचालय स्वीकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हॉट बाजार में पेयजल, विद्युत, शौचालय की सुविधा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग किसानों के हित में अधिक से अधिक कार्य करें। दलहन, तिलहन, मक्का तथा गन्ना की खेती को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 17 हजार आवासों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। सभी आवास का निर्माण निर्धारित समय में यथाशीघ्र पूर्ण करें। इसके लिए स्थानीय स्तर पर समन्वय करते हुए प्राथमिकता देते हुए कार्य करें। उन्होंने शिक्षा विभाग को अन्य विभाग से समन्वय करते हुए आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित करते हुए 5वीं से 12वीं तक के बच्चों का आवेदन तथा दस्तावेज तैयार रखें। उन्होंने जर्जर प्राथमिक स्कूलों के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार के निर्देश दिए तथा नवीन भवन के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि किशोरी बालिकाओं में एनीमिया, बीमारी को दूर करने के लिए व्यवहार परिवर्तन के साथ ही पौष्टिक आहार देने की जरूरत है। इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उक्त बातें कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि जिला हॉस्पिटल में एक्स-रे मशीन, सिटी स्कैन, एमआरआई की व्यवस्था होनी चाहिए। प्राथमिकता स्वास्थ्य केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपकरण, सेटअप एवं अन्य व्यवस्था के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने इसके लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय मेडिकल कॉलेज में वार्षिक मेन्टेनेन्स के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि अवैध शराब परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों से शराब की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आदतन अवैध कार्यों में संलिप्त अपराधियों को जिला बदर करने की कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा का सर्वे करते समय गरीब एवं जरूरतमंदों को ध्यान में रखते हुए सूची तैयार कराएं ताकि शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कौहापानी एवं दूरस्थ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जहां वन विभाग एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत सड़क है, वहां रोड कनेक्टिीविटी के लिए सड़कों के निर्माण का कार्य प्राथमिकता से करने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण कई सड़क क्षतिग्रस्त हुए है। उनके मरम्मत एवं निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने कहा। कलेक्टर ने 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में साफ-सफाई, पेयजल, भोजन, आवास व्यवस्था, सुरक्षा तथा अन्य व्यवस्था के संबंध में सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह ने कहा कि 19 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक विश्व शौचालय दिवस मनाया जा रहा है। इसके लिए हमारा शौचालय-हमारा सम्मान अभियान अंतर्गत सभी शौचालयों की सफाई और रंग-रोगन किया जाना है। उन्होंने कहा कि कार्यालयों, सामुदायिक शौचालयों, व्यक्तिगत शौचालयों तथा ग्राम पंचायत के शौचालयों की साफ-सफाई, उपयोग करने के लिए परामर्श तथा प्रचार-प्रसार का कार्य किया जाना है। इस दौरान शौचालय निर्माण के लिए स्वीकृति हेतु प्रस्ताव भी दे सकतें हंै। विशेषकर आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रस्ताव दे सकते हंै। उन्होंने बताया कि 5 थानों में शौचालय स्वीकृत किए गए हैं। स्वच्छता त्यौहार अंतर्गत व्यापक तौर पर शौचालय का शुभारंभ किया गया। उन्होंने शौचालय की प्रतियोगिता कराई जाएगी, जिसमें अच्छे शौचालय को पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा शौचालय, हमारा सम्मान, इज्जत घर के तौर पर बढ़ावा दें तथा सम्मानित करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसीएम राजनांदगांव खेमला वर्मा सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47