Advertisement

महिला एवं बाल विकास विभाग की मासिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित

महिला एवं बाल विकास विभाग की मासिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित

सूरजपुर/ कलेक्टर एस जयवर्धन की अध्यक्षता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें कलेक्टर द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों का समयबद्व तरीके से नियमित एवं सुव्यस्थित संचालन हेतु निर्देशित किया गया। पर्यवेक्षकों को उनके अधिनस्थ आंगनबाड़ी केन्द्रों का शत् प्रतिशत केन्द्रों का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से स्कुल पूर्व गुणवत्तापूर्ण अनौपचारिक शिक्षा प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिले अंतर्गत गंभीर कुपोषित बच्चों को शासन की योजना मुख्यमंत्री बाल संदर्भ, एन0आर0सी0 एवं सी0सेम0 आदि से शत् प्रतिशत लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया गया। पोषण ट्रेकर एप्प में शत् प्रतिशत बच्चों की एण्ट्री एवं दैनिक गतिविधियों की एण्ट्री हेतु निर्देशित किया गया। केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत पण्डो जनजाति को 100 प्रतिशत लाभान्वित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। आम जनों को आधार, बैंक खाता एवं जागरूकता कार्यक्रम किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। महतारी वंदना योजना अंतर्गत छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को चिन्हांकित कर उन्हें ऑनलाइन ऑप्शन खुलने पर ऑनलाईन इंद्राज किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

महिलाओं एवं बच्चों हेतु संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को चिन्हांकित कर वर्ष के अंतिम सप्ताह में आयोजन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। सभी भवन विहीन आंगनबाड़ी भवनों का चिन्हांकन कर उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए गए। पोषण ट्रैकर एप्प में शत प्रतिशत एण्ट्री के साथ नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, संरक्षण अधिकारी नवा बिहान, पर्यवेक्षक एवं केन्द्र प्रशासक सखी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47