Advertisement

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जिले के प्रथम छह हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड का किया वितरण

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जिले के प्रथम छह हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड का किया वितरण

– आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने की प्रक्रिया जिले में प्रारंभ

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राजनांदगांव// विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिग्विजय स्टेडियम में जिले के प्रथम छह हितग्राहियों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आयुष्मान वय वंदना कार्ड का वितरण किया। जिसमें धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, लक्ष्मीनारायण सोनी, रविशंकर कन्नौजे, दुर्जन गोंड, रामधीन सिन्हा एवं विश्वनाथ पंसारी शामिल है। इस अवसर पर डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता बघेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती प्रतीक्षा भंडारी, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सचिन बघेल, रमेश पटेल, पूर्व विधायक रामजी भारती, कोमल सिंह राजपूत, शिव वर्मा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत 70 वर्ष या 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी एपीएल एवं बीपीएल हितग्राहियों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने की प्रक्रिया राजनांदगांव जिले में प्रारंभ हो गई है। आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से 70 वर्ष या 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी एपीएल एवं बीपीएल हितग्राहियों का सभी पंजीकृत शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में 5 लाख रूपए तक का अतिरिक्त नि:शुल्क उपचार प्रदाय किये जाने का प्रावधान हैं। राज्य नोडल एजेंसी से प्राप्त जानकारी अनुसार राजनांदगांव जिले में 36 हजार 511 एपीएल एवं बीपीएल परिवारों से कुल 42 हजार 728 पात्र हितग्राही हैं। जिनका योजनांतर्गत हितग्राहियों का पंजीयन कर आयुष्मान वय वंदना कार्ड प्रदाय किया जाएगा। जिले में आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन हेतु 42 हजार 728 पात्र हितग्राही है। जिसमें 30 हजार 3 ग्रामीण क्षेत्र एवं 12 हजार 725 शहरी क्षेत्र से है। छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र से 7887 एवं शहरी क्षेत्र से 213 कुल 8100 हितग्राही, डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र से 7167 एवं शहरी क्षेत्र से 1995 कुल 9162 हितग्राही, डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र से 5598 एवं शहरी क्षेत्र से 711 कुल 6309 हितग्राही, राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र से 9351 एवं शहरी क्षेत्र से 9806 कुल 19157 हितग्राही शामिल है।
आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन की प्रक्रिया पूर्णत: नि:शुल्क हैं। आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने हेतु राशन कार्ड अनिवार्य नहीं हैं। समस्त पात्र सदस्यों का अलग-अलग आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया जाएगा। परिवार के समस्त पात्र हितग्राही अपने क्षेत्र के नजदिकी स्वास्थ्य केन्द्रों, आधार सेवा केन्द्रों एवं च्वॉइस सेंटरों में जाकर आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवा सकते है। राजनांदगांव शहरी क्षेत्र अंतर्गत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पेंड्री, जिला चिकित्सालय बसंतपुर तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शंकरपुर, लखोली, मोतीपुर एवं पुराना अस्पताल गुरूद्वारा चौंक में आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवा सकते है। योजना के संबंध में अधिक जानकारी हेतु टोल फ्री नम्बर 104 पर या निकटतम स्वास्थ्य सुविधा केन्द्रों में संपर्क किया जा सकता हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47