Advertisement

अब सड़कों के बाधित ट्रैफिक से छुटकारा दिलाने मार्ग के किनारे खड़ी वाहनों और अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई

अब सड़कों के बाधित ट्रैफिक से छुटकारा दिलाने मार्ग के किनारे खड़ी वाहनों और अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई

रायपुर// रायपुर शहर की सड़कों पर ट्रैफिक बाधित करने वाले सड़क किनारे खड़े वाहनों एवं ठेलों पर अब कार्रवाई होगी। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन, नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई है। यह टीम सड़कों के किनारे खड़ी वाहनों और अतिक्रमण पर कार्रवाई करेगी। आज से शुरू हुए कार्रवाई में पुलिस ने दो आॅटो को जब्त किया है। वहीं नगर निगम की टीम ने 4 ठेलों को अंबेडकर चौक के पास से जब्त किया है। साथ ही अन्य वाहन चालकों को समझाइश भी दी गई। जिन-जिन स्थानों पर अवैध तरीके से पार्किंग होने पर यातायात बाधित हो रहा है, उन स्थानों पर भी कार्रवाई की गई है।
सड़कों के किनारे वाहन खड़ी होने और अतिक्रमण होने की वजह से सड़कें सकरी हो रही है। इस वजह से सुबह और शाम के समय में शहर में यातायात बाधित हो रहा है। इस यातायात बाधित होने की वजह से जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। साथ ही जहां बड़े-बड़े बेसमेंट में पार्किंग पर अवैध तरीके से गोदाम बनाया गया है, उन पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है जैसे नयापारा चैक इत्यादि। साथ ही गोदाम में कचरा फैलाने पर भी कार्रवाई की जाएगी। जिन सड़कों से आगे बढ़ाकर होर्डिंग्स लगाई गई है, उसे भी जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। शहर के उन स्थानों भीड़-भाड़ हो वहां से अवैध ठेलों की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। सड़कों के किनारे खड़ी कंडम गाड़ियों की भी जब्ती की जाएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

एसएसपी संतोष सिंह एवं नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने सड़कों पर अवैध अतिक्रमण और यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। यह टीम प्रतिदिन यातायात बाधित होने वाले सड़कों पर पहुंचेगी और कार्रवाई करेगी। आज कार्रवाई के दौरान डीएसपी गुरजीत सिंह एवं नगर निगम की टीम उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47