Advertisement

डबल इंजन की सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण नही कराने पर कांग्रेस ने फिर से किया चक्का जाम।

डबल इंजन की सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण नही कराने पर कांग्रेस ने फिर से किया चक्का जाम।

सरगुजा/डबल इंजन की सरकार द्वारा शहर के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग और पीडब्ल्यूडी की जर्जर सड़कों की बदहाल स्थिति के विरोध में लगातार कांग्रेस के द्वारा निर्माण कार्य को लेकर मांग की जा रही थी लेकिन आज दिनांक तक किसी भी तरह का कोई संतोषजनक निर्माण कार्य नहीं होने की स्थिति में कांग्रेस द्वारा तत्काल निर्माण शुरू कराने की मांग को लेकर कांग्रेस ने दो घण्टे तक सड़क जाम किया। कांग्रेसियो के कड़े तेवर के बाद एनएच की गड्ढो को भरने का काम शुरू हो गया।जिला प्रशासन के 15 दिन में डामरीकरण के आश्वासन के बाद चक्का जाम स्थगित किया गया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता,जिपं उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, जिपं अध्यक्ष मधु सिंह,मेयर डॉ अजय तिर्की,श्रम कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद,निगम सभापति अजय अग्रवाल,पीसीसी महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा एवं शहरवासियों के साथ एमजी रोड की गड्ढो भरी सड़क पर दोपहर 12 बजे से धरने पर बैठे।राष्ट्रीय राजमार्ग के एसडीओ ने मय दस्तसवेज बताया तीन साल पहले ही सड़क नवीनीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।राशि के अभाव में काम नहीं हो पा रहा है।विभाग सिर्फ गड्ढों को स्टोन डीएसटी से भराने की स्थिति में है।जिम्मेदार अधिकारियों के गैरजिम्मेदाराना जवाब से प्रदर्शन कारी बिफर पडे।इस दौरान थोड़ी तनातनी भी हुई।जिपं उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह ने साफ शब्दों में कहा जब तककाम शुरू नहीं होगा तब तक हम नहीं उठेंगे। इस बीच कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री,सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। तनाव बढ़ता देख एसडीएम फगेश सिन्हा ने प्रशासन की तरफ से मोर्चा सम्भाला। उन्होंने कलेक्टर और एनएच के कार्यपालन अभियंता से फोन पर बात तत्काल गड्ढों में जीएसबी मटेरियल भर कर पीचिंग का काम शुरू कराया। उन्हीने 15 दिन में शहर की सभी एन एच और पीडब्ल्यूडी की सड़कों का सुधार कार्य शुरु करने आश्वस्त किया।कांग्रेस की से जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि यदि 15 दिसम्बर तक सड़को का सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों का घेराव करेंगे।महापौर डॉ अजय तिर्की, ननि लोनिवि प्रभारी शफी अहमद,सभापति अजय अग्रवाल ने कहा विष्णु देव साय की डबल इंजन की सरकार जान बूझ कर नगर निगम की सरकार को बदनाम करने के लिए सड़कों का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने कहा हम जनता को परेशान होता नही देख सकते।अगले चरण में और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेसियो के सड़क पर उतरने से मनेन्द्रगढ़ मार्ग में सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान विनय शर्मा बंटी, दुर्गेश गुप्ता, शैलेन्द्र प्रताप सिंह,हेमन्त तिवारी,पार्षद प्रमोद चौधरी, गीता रजक,गीता श्रीवास्तव,वेद प्रकाश शर्मा बेदी,दिलीप धर,सौरभ फिलिप,आलोक सिंह, नीतीश चौरसिया,सतीश बारी,विष्णु सिंह देव,हिमांशु जायसवाल, प्रिंस जायसवाल,आशीष जायसवाल,कुसुम मिंज, विकास केशरी,आशीष शील,ज्ञान तिवारीसहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता और शहरवासी मौजूद थे।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी साथ बैठ बनाएंगे कार्ययोजना
जिपं उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव की पहल पर सोमवार को 11 बजे नगरनिगम के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और एनएच,पीडब्ल्यूडी ननि के अधिकारियों की बैठक कलेक्टर की उपस्थिति में रखी गयी है। बैठक में खराब सड़को की मरम्मत की कार्ययोजना पर चर्चा होगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47