Advertisement

उर्जा एवं जल संरक्षण की थीम पर कार्यशाला हुई आयोजित

उर्जा एवं जल संरक्षण की थीम पर कार्यशाला हुई आयोजित

कोरबा / ऊर्जा दक्षता ब्यूरो ;बीईईद्ध भारत सरकार एवं कृषि विज्ञान केन्द्र कोरबा के संयुक्त तत्वाधान से कृषि विज्ञान केन्द्र लखनपुर कटघोरा में ऊर्जा एवं जल संरक्षण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्याशाला में विभिन्न ग्रामों से आए हुए 70 से अधिक कृषकों ने लाभ लिया। कार्यशाला के शुरूआत में कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख ए.के. उपाध्याय ने जल संरक्षण विषय पर प्रकाश डालते हुए भविष्य में जल के संरक्षण की महत्ता को बताया। इसके उपरांत ड्रीप सिंचाई के विषय में कृषकों को कम मात्रा में पानी का उपयोग करते हुए अधिक से अधिक फसल लिये जाने के बारे में बताया गया। ऊर्जा संरक्षण के महत्ता बताते हुए कैसे कृषक सौर ऊर्जा का उपयोग से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के विषय में बताया। साथ ही जल संरक्षण के विभिन्न तरीके एवं कृषकों को स्प्रिंक्लर, ड्रीप सिंचाई के बारे में बताया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

क्रेडा जिला प्रभारी कोरबा ने ऊर्जा का संरक्षण के लिए कृषि क्षेत्र में पंप के प्रकारों के उपयोग का पावर पाइंट से प्रस्तुतीकरण किया। विश्व में जल संरक्षण हेतु किए जा रहे तरीकों पर चर्चा की। अंत में सौर सुजला पंप का डेमोस्ट्रेशन दिया एवं उपयोगिता के विषय में बताया। इस दौरान क्षेत्र प्रबंधक अनामिका निराला, कार्यपालन अभियंता क्रेडा जोनल कार्यालय बिलासपुर श्री एन.के.राय, विषय विशेषज्ञ श्री महिपाल सिंह उरे, मुख्य प्रोजेक्ट ऑफिसर स्मार्ट ग्रिड पावर श्री सतीश घोषले, मेसर्स गौतम सोलर सर्विस इंजीनियर एवं क्रेडा जिला प्रभारी श्री दीपक साहू उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57