Advertisement

देश और प्रदेश की सरकारी कर रही हैं संविधान के साथ मजाक।

देश और प्रदेश की सरकारी कर रही हैं संविधान के साथ मजाक।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

बलरामपुर/राजपुर/छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे संविधान रक्षक अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस मुख्यालय राजपुर में जिले के प्रभारी डॉक्टर प्रेमसाय सिंह ने कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों को संबोधित किया, संबोधन में डॉक्टर प्रेमसाय सिंह ने कहा की वर्तमान सरकार संविधान के साथ मजाक कर रही है हर स्तर पर संविधान में दिए गए अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है आम आदमी परेशान है उसके हितों की बात करने से सरकार कतरा रही है समानता का बात सिर्फ किताबें हो गया है उन्होंने कहा किया अभियान प्रदेश में चार चरणों में किया जाना है आने वाले 26 जनवरी 2025 तक संविधान को लेकर और उसके विभिन्न पहलुओं पर बात होगी प्रदेश और देश में जो बातें हो रही हैं उन सब पर भी चर्चा होगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि हमारा संविधान सबको समान अवसर प्रदान करता है संविधान का अनुच्छेद सबके लिए समानता का अवसर उपलब्ध कराता है परंतु आज हमारे संविधान के साथ खिलवाड़ हो रहा है हम सब संविधान के साथ हो रहे सरकार के नजरिए से बेहद दुखी हैं कांग्रेस को इस बात की चिंता है कि संविधान ने जिस तरह से आम लोगों को अधिकार दिए हैं उनका पालन हर स्तर पर हो पर संविधान को प्रदेश और देश की सरकार ने मजाक बनाकर रख दिया है सड़क से संसद तक चारों तरफ संविधान का उल्लंघन हो रहा है।
किस दौरान किसानों की समस्याओं को देखते हुए उनकी मांग पर
संविधान रक्षक अभियान कार्यक्रम पश्चात पूर्व मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह ने धान खरीदी केंद्र का भी निरीक्षण किया कार्यकर्ताओं के साथ धान खरीदी केंद्र राजपुर जाकर किसानों की समस्याएं सुनी और उपलब्ध संसाधनों के उपयोग पर जोर दिया प्रतिदिन किसानों को भुगतान उनकी इच्छा अनुसार सरकार के मानदंडों अनुसार हो सके उसके लिए आवश्यक सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नीरज तिवारी ने किया।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी वरिष्ट कांग्रेसी सतेंद्र पांडेय डॉक्टर बी.एन. द्विवेदी लघु वनोपज बलरामपुर के जिला अध्यक्ष लाल साय मिंज जिला महामंत्री जितेन्द्र गुप्ता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह पार्षद पुरन जयसवाल युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव व जनपद सदस्य नीरज तिवारी ब्लॉक उपाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा,एवं राम सुन्दर यादव अशोक गुप्ता, देवबलि टेकाम विकास यादव आलोक सिंह पंकज ठाकुर विभु जायसवाल एवं युवा कांग्रेस व एन. एस. यु.आई.के एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05