छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

वन विभाग द्वारा भेंगारी में आवंटित वन अधिकार पत्रों की जांच जारी

रायपुर : वन विभाग द्वारा भेंगारी में आवंटित वन अधिकार पत्रों की जांच जारी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

राज्य के वनमंडल रायगढ़ अंतर्गत वन परिक्षेत्र घरघोड़ा के सर्किल नवापारा स्थित संरक्षित वनखंड चारमार से लगा प्रस्तावित नारंगी वनखंड बागबहार का मौका निरीक्षण 12 नवम्बर को किया गया। प्रस्तावित नारंगी वनखंड बागबहार जो ग्राम भेंगारी पटवारी हल्का नम्बर के 17 खसरा मिलाकर कुल रकबा 34.961 हेक्टेयर को लेकर बनाया गया है। उक्त 17 खसरा में से 13.08 हेक्टेयर भूमि बड़े झाड़ मद की शासकीय राजस्व वन भूमि है, जिसमें विभिन्न लोगों को वनअधिकार पत्र जारी हुआ है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

वन परिक्षेत्र अधिकारी घरघोड़ा द्वारा 11 नवम्बर को उक्त प्रकरण का सर्वे कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। इसके तहत मौके पर किसी भी प्रकार से न वन अधिकार पट्टा धारकों का जोताई-कोड़ाई और न ही कब्जा किया जा रहा हैं। इस तारतम्य में तहसीलदार घरघोड़ा द्वारा भी जांच कार्यवाही कर जांच प्रतिवेदन सौंपा गया है, जिसके अनुसार प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया वहां 21 व्यक्तियों को वनअधिकार पत्र दिया गया है, वे बिना कब्जा काश्त के है। वनमंडल अधिकारी रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए वन अधिकार पत्र धारकों से उनके वन अधिकार पत्र की प्रति जप्त कर विस्तृत जांच की जा रही हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!